facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

5G के बाद, रिलायंस जियो अब लाएगी 15000 का 4G लैपटॉप

Last Updated- December 11, 2022 | 2:21 PM IST

1 अक्टूबर को देश में 5G सेवाओं की शुरुआत करने के बाद, रिलायंस जियो अब 4G सिम के साथ एक कम बजट वाला सस्ता लैपटॉप भी लॉन्च करने जा रही है। इसकी कीमत 15000 रुपए होगी। इस लैपटॉप का नाम जियोबुक हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसे तीन महीने के अंदर लॉन्च कर सकती है। 

बता दें, रिलायंस जियो इस लैपटॉप को सस्ते 4जी स्मार्टफोन की तर्ज पर मार्केट में ला रही है। सूत्रों के अनुसार लैपटॉप इस महीने से ही स्कूलों और सरकारी संस्थानों के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। रायटर्स के हवाले से कहा गया है कि रिलायंस जियो यह लैपटॉप Qualcomm और Microsoft जैसी बड़ी टेक कंपनियों के साथ मिल कर बना रही है। 

बता दें, Qualcomm कंपनी ARM Ltd की टेक्नोलॉजी से तैयार चिपसेट लैपटॉप के लिए उपलब्ध कराएगी।  वहीं Microsoft लैपटॉप के लिए  Windows OS सपोर्ट देगी।

हालांकि रिलायंस जियो ने इस सस्ता लैपटॉप को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी इसे सबसे पहले एंटरप्राइज ग्राहकों को उपलब्ध करवाना चाहती है। इनमें स्कूल और सरकारी संस्थान को भी शामिल किया जायेगा। बाद में यह लैपटॉप आम लोगों के लिए भी बाजार में उपलब्ध होगा।

First Published - October 3, 2022 | 11:38 AM IST

संबंधित पोस्ट