facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रिलायंस रिटेल दे रही एमेजॉन, फ्लिपकार्ट को टक्कर

Last Updated- December 11, 2022 | 3:00 PM IST

 त्योहारी सीजन आने से पहले रिलायंस रिटेल ने अपनी जियोमार्ट वेबसाइट और ऐप को ई-मार्केट के रूप में तब्दील कर दिया है। ई-मार्केट में प्रवेश करते ही जियोमार्ट, एमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफार्मों को टक्कर देने लगी है। इससे पहले जियोमार्ट के माध्यम से किराना और अन्य आवश्यक सामान बेचे जाते थे। 
भारत की सबसे बड़ा खुदरा विक्रेता अभी तक तीसरे पक्ष के विक्रेताओं को जोड़ने के प्रक्रिया में थी और इस दौरान वह तीसरे पक्ष के कई विक्रेताओं को जोड़ने में सफल भी रही है। इसकी वेबसाइट और ऐप के माध्यम से फैशन तथा सामान्य वस्तुओं लेकर विभिन्न श्रेणियों का सामान उपलव्ध कराया जा रहा है। जियोमार्ट ने पिछले साल इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान भी पेश किया था लेकिन उसकी संख्या और उपलब्धता बहुत ही सीमित थी। 
हालांकि अब रिलायंस रिटेल की यह ई-कॉमर्स सुविधा मार्कट प्लेस में तब्दील होने पर कंपनी में कई श्रेणियों की वस्तुएं अपने आप जुड़ जाएंगी।
एक महीने तक चलने वाली त्योहारी बिक्री की सूचना देते हुए कंपनी ने कहा कि जियोमार्ट  इस दीवाली पर अपने सभी ग्राहकों को खाने से लेकर फैशन तक का सभी प्रकार का सामान एक ही जगह उपलब्ध कराएगी। 
कंपनी ने कहा कि टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं और लैपटॉप, स्मार्टवॉच, मोबाइल एक्सेसरीज जैसी इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं पर विशेष डील रहेगी और कंपनी के खुद के ब्रांड जैसे रिलायंस रिटेल तथा रिलायंस ट्रेंड्स वाले सामानों पर अतिरिक्त छूट दी जाएगी। 
जियोमार्ट के मुख्य कार्याधिकारी संदीप वरगंती ने कहा कि कंपनी घरेलू तौर पर तेजी से उभरी है और सभी तरह के बिक्री माध्यमों (मल्टीचैनल) में सबसे बड़ी ई-मार्केटप्लेस कंपनियों में से एक है। जियोमार्ट पर सेल 23 सितंबर मे शुरू हुई है और 23 अक्टूबर तक चलेगी।

First Published - September 25, 2022 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट