facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रिलायंस रिटेल ने फैशन एवं लाइफस्टाइल स्टोर अजोर्ट खोला

Last Updated- December 11, 2022 | 2:36 PM IST

रिलायंस रिटेल की अनुषंगी रिलायंस रिटेल ने बेंगलूरु में प्रीमियम और लाइफस्टाइल स्टोर अजोर्ट की शुरुआत की है। कंपनी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि इसमें प्रीमियम अंतरराष्ट्रीय और समकालीन भारतीय फैशन से संबंधित व्यापार होंगे और इसमें विदेशी और भारतीय वस्त्र, जूते, फैशन के सामान, घर, सौंदर्य और बहुत कुछ होगा। 
बेंगलूरु में शुरू हो रहे पहले अजोर्ट स्टोर का क्षेत्रफल 18,000 वर्ग फुट का होगा। यह रिलायंस रिटेल के फैशन और लाइफस्टाइल का सबसे नया पोर्टफोलियो होगा, जो सभी तरह के उपभोक्ता सेगमेंट तक पहुंचने के लिए विभिन्न उत्पादों की पेशकश कर रही है। 
रिलायंस रिटेल के मुख्य कार्याधिकारी (फैशन और लाइफस्टाइल) अखिलेश प्रसाद ने कहा कि मझोला प्रीमियम फैशन खंड सबसे तेजी से बढ़ते उपभोक्ता क्षेत्रों में से एक है। नई पीढ़ी अंतरराष्ट्रीय और समकालीन भारतीय फैशन की मांग कर रही है और यह मांग तेजी से बढ़ रही है।
नए स्टोर प्रारूप में कई तकनीकी आधुनिकताओं, जैसे स्मार्ट ट्रायल रूम, नए फैशन को देखने के लिए फैशन डिस्कवरी स्टेशन, अंतहीन गलियारे और सेल्फ-चेकआउट कियोस्क को शामिल किया गया है। कंपनी आने वाले महीनों में प्रमुख बाजारों में अपने स्टोर का विस्तार करेगी।
गुरुवार को रिलायंस स्टोर ने अपने फैशन और लाइफस्टाइल का डिपार्टमेंटल स्टोर फार्मैट ‘रिलायंस सेंट्रो’ भी पेश किया। 
 

First Published - September 29, 2022 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट