facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रिलायंस रिटेल इस साल FMCG कारोबार शुरू करेगी

Last Updated- December 11, 2022 | 4:12 PM IST

रिलायंस रिटेल इस साल अपना दैनिक उपयोग के सामान (FMCG) का कारोबार शुरू करेगी। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) की निदेशक ईशा अंबानी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस कारोबार का मकसद उत्पादों को विकसित करना और वितरित करना है। ईशा ने कहा कि एफएमसीजी कारोबार के तहत किफायती कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की पेशकश कर प्रत्येक भारतीय की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।    
 
उन्होंने कहा, ‘‘इस साल हम अपना एफएमसीजी कारोबार शुरू करेंगे।’’ इसके अलावा रिलायंस रिटेल भारतीय कारीगरों द्वारा बनाए गए सामानों का विपणन भी करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के तहत, हम जल्द ही पूरे भारत में आदिवासियों और अन्य वांचित समुदायों द्वारा बनाए गए उच्च गुणवत्ता वाले सामानों का विपणन शुरू करेंगे।’’ इस कदम से रोजगार के मौके बढ़ेंगे और साथ ही भारतीय कारीगरों के कौशल एवं ज्ञान को संरक्षित करने में भी मदद मिलेगी। आरआरवीएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह के तहत सभी खुदरा कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है। 

 

First Published - August 29, 2022 | 4:29 PM IST

संबंधित पोस्ट