facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

5जी में दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी रिलायंस

Last Updated- December 11, 2022 | 4:12 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को हुई कंपनी की सालाना बैठक में कहा कि रिलायंस जियो 5जी नेटवर्क के विकास पर दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी और इस साल दिवाली तक देश के प्रमुख शहरों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। अंबानी ने आरआईएल की 45वीं सालाना आमसभा (एजीएम) की बैठक में यह घोषणा की। इसके साथ ही उन्होने कहा कि जियो अगले साल के अंत तक पूरे देश में 5जी सेवाएं देने लगेगी। 

अंबानी ने कहा, ‘‘समूचे देश में सही मायने में 5जी नेटवर्क खड़ा करने के लिए हम कुल दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जियो ने भारत जैसे बड़े आकार वाले देश के लिए 5जी सेवा शुरू करने के लिए सबसे तेज और सबसे महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। दो महीनों के भीतर, दिवाली तक हम दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में जियो 5जी की शुरुआत कर देंगे।’’ 

उन्होंने कहा कि भारत में 5जी सेवाएं महानगरों में शुरू होने के बाद जियो हर महीने अपनी मौजूदगी बढ़ाती जाएगी। उन्होंने कहा कि दिसंबर, 2023 आने तक देश के हर कस्बे एवं तहसील तक जियो की 5जी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। रिलायंस ने हाल में संपन्न नीलामी में 88,078 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम खरीदा है। उसी समय कंपनी ने कहा था कि वह देश में उन्नत 5जी नेटवर्क खड़ा करेगी। अंबानी ने एजीएम को संबोधित करते हुए कहा कि जियो ने देशभर में फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क खड़ा कर लिया है और आज फाइबर-टु-द-होम (एफटीटीएच) का हर तीन में से दो नया उपभोक्ता जियो को ही चुन रहा है। 

जियो ने अपनी फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू करने के दो साल के भीतर ही बीएसएनएल को इस खंड के सिरमौर की पदवी से हटा दिया था। अंबानी ने कहा, ‘‘भारत फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अपनाने के मामले में दुनिया में अभी 138वें स्थान पर है। जियो भारत को इस श्रेणी में शीर्ष 10 देशों तक ले जाएगी।’’
 

First Published - August 29, 2022 | 4:27 PM IST

संबंधित पोस्ट