facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एफएमसीजी में धूम मचाएगी रिलायंस

Last Updated- December 11, 2022 | 4:01 PM IST

रिलायंस रिटेल वेंचर्स की निदेशक ईशा अंबानी ने इस सप्ताह के आरंभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज की वा​र्षिक आम बैठक में घोषणा की थी कि कंपनी रोजमर्रा के उपयोग वाली वस्तुओं (एफएमसीजी) क्षेत्र में दस्तक दे रही है। ऐसे में लोगों का मानना है कि रिलायंस अब दूरसंचार की तरह एफएमसीजी क्षेत्र में भी धूम मचाने की तैयारी कर रही है। लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि समय बताएगा कि भारत के एफएमसीजी बाजार में रिलायंस रिटेल कैसी भूमिका होगी।

रिलायंस रिटेल की शुरुआती रणनीति खुद के ब्रांड को आगे बढ़ाने की है। इन ब्रांडों की बिक्री फिलहाल कंपनी अपने सुपरमार्केट और हाइपरमार्केट में करती है। अब वह इन ब्रांडों को सामान्य व्यापार में शामिल करने की पहल कर सकती है। इसके अलावा कंपनी की नजर अधिग्रहण पर भी होगी।

हाल में रिलायंस ने 22 करोड़ रुपये के एक सौदे के तहत प्योर ड्रिंक्स से शीतल पेय ब्रांड कैम्पा का अ​धिग्रहण किया है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी ऐसे कई अ​धिग्रहण करना चाहती है और उसकी नजर क्षेत्रीय ब्रांडों के अ​धिग्रण पर भी है।

रिलायंस एफएमसीजी क्षेत्र में फूड, होम केयर और पर्सनल केयर श्रे​णियों वि​भिन्न उत्पादों की बिक्री करने की योजना बना रही है। देश की सबसे बड़ी खुदरा कंपनी की नजर आम लोगों के बाजार को भी लक्ष्य करने पर है। इसलिए कंपनी छोटे एवं मझोले शहरों से ग्राहकों को अपनी ओर आक​र्षित करने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रचार-प्रसार पर खर्च करती है।

विश्लेषकों का कहना है कि रिलायंस की इस पहल से एफएमसजी क्षेत्र में आगे उथल-पुथल मच सकती है। इससे पहले 2015 में पतंजलि आयुर्वेद ने इस क्षेत्र में आक्रामक तरीके से उतरते हुए धूम मचाई थी।

पतंजलि आयुर्वेद ने जल्द ही लोगों तक अपनी पहुंच बना ली थी। उसने अन्य एफएमसीजी कंपनियों को भी बाजार में आयुर्वेदिक एवं नैचुरल उत्पाद लॉन्च करने के लिए मजबूर किया था।

फिलिप कैपिटल इंडिया के उपाध्यक्ष (अनुसंधान) विशाल गुटका ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘ऐतिहासिक तौर पर ऐसा नहीं है कि एफएमसीजी बाजार में अपनी किस्मत आजमाने वाली कंपनियां सफल रहीं। लेकिन रिलायंस रिटेल को उसकी अ​धिग्रहण रणनीति से बल मिलेगा।’

गुटका ने कहा कि अन्य एफएमसीजी कंपनियों को उन श्रे​णियों में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए अपना विज्ञापन खर्च बढ़ाना पड़ेगा जहां रिलायंस उल्लेखनीय अ​धिग्रहण करेगी। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि समय बताएगा कि भारत के एफएमसीजी बाजार में पतंजलि के बाद रिलायंस रिटेल कितना उथल-पुथल मचाएगी।

डोलाट कैपिटल के उपाध्यक्ष सचिन बोबाडे ने का भी मानना है कि रिलायंस भारत के एफएमसीजी बाजार में आगे धूम मचा सकती है। उन्होंने कहा, ‘पतंजलि ने 2015 में देश के एफएमसीजी बाजार में धमाकेदार प्रवेश के साथ उथल-पुथल मचाया था और अब संभवत: रिलायंस रिटेल धूम मचाने के लिए तैयार है।’

विश्लेषकों का कहना है कि रिलायंस रिटेल के पास खुद का वितरण नेटवर्क है और इससे उसे बाजार में अपने  एफएमसीजी ब्रांडों को स्थापित करने में मदद मिलेगी। बोबाडे ने कहा, ‘जियोमार्ट के जरिये खुद का वितरण नेटवर्क होने से रिलायंस को उपभोक्ताओं की पसंद के बारे में जानकारी पहले से ही उपलब्ध है। ऐसे में उसे नए उत्पादों को लॉन्च करने और उसके लिए मांग सृजित करने में आसानी होगी।’ हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एफएमसीजी बाजार काफी हद तक ब्रांडों से संचालित होता है और रिलायंस को बाजार में अपने ब्रांडों को स्थापित करने में थोड़ा वक्त लगेगा। रिलायंस रिटेल अपने सुपर-स्टॉकिस्टों और वितरकों को नियुक्त करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर चुकी है। हाल में उसने प​श्चिमी क्षेत्र में एक सुपर-स्टॉकिस्ट को नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्हें कोई लक्ष्य नहीं दिया गया है लेकिन अगले महीने ऐसा किया जा सकता है। कंपनी ने अपने सुपर-स्टॉकिस्टों को अन्य एफएमसीजी कंपनियों के मुकाबले दोगुना मार्जिन की पे​शकश की है।

First Published - September 2, 2022 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट