facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सहारा में पुनर्गठन

Last Updated- December 07, 2022 | 9:01 PM IST

सुब्रत रॉय की कंपनी सहारा इंडिया इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लि. (एसआईआईसी)  ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कारोबार छोड़ने का फैसला किया है।


यह कंपनी गैर-जमा एनबीएफसी थी, जिसने इस व्यापार को छोड़ कर रियल एस्टेट के कारोबार में जाने का फैसला किया है।

कंपनी के एक कार्यकारी ने कहा कि सहारा समूह अपने रियल एस्टेट व्यापार का पुनर्गठन कर रहा है और कुछ संपत्तियां सहारा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के  दायरे में भी आती हैं, पर उसने ब्यौरा देने से यह कहते हुए मना कर दिया कि इसकी प्रक्रिया जारी है। यह कंपनी सहारा इंडिया फाइनैंशियल कॉरपोरेशन (एसआईआईसी) से अलग है।

एसआईआईसी रेजिडयूरी एनबीएफसी है, जो सार्वजनिक जमा स्वीकार करती है और जो पिछले कुछ समय से रिजर्व बैंक की निगरानी में है। एक बयान में रिजर्व बैंक ने कहा कि पिछली 11 अगस्त को उसने एसआईआईसी का पंजीकरण रद्द कर दिया।

First Published - September 13, 2008 | 1:28 AM IST

संबंधित पोस्ट