facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आईटी कंपनियों में प्रति कर्मचारी राजस्व घटा

Last Updated- December 11, 2022 | 4:03 PM IST

 सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में ऑफशोरिंग पर खर्च बढ़ने, कहीं से भी काम करने की छूट और फ्रेशर की सर्वा​धिक नियु​क्ति का  प्रति कर्मचारी राजस्व पर असर दिखने लगा है। प्रति कर्मचारी राजस्व को कर्मचारी उत्पादकता का एक प्रमुख पैमाना माना जाता है। पिछले दो वित्त वर्ष के दौरान शीर्ष आईटी कंपनियों के प्रति कर्मचारी औसत राजस्व में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।
उद्योग विशेषज्ञों और विश्लेषकों के अनुसार, वै​श्विक महामारी के दौरान काम को ऑनसाइट से नियरशोर और ऑफशोर स्थानांतरित किए जाने के कारण प्रति कर्मचारी राजस्व प्रभावित हुआ है। इसके अलावा उद्योग में रिकॉर्ड नियु​क्तियों का मतलब साफ है कि उनके लिए बैठने की व्यवस्था करने पर भी खर्च हुआ होगा।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मुख्य मानव संबंध अ​धिकारी मिलिंक लक्कड़ ने वित्त वर्ष 2022 के लिए कंपनी की वा​र्षिक रिपोर्ट में कहा, ‘पहला, 
वै​श्विक महामारी के दौरान दूर से काम करने की स्वीकार्यता बढ़ने एवं स्थानीय प्रतिभाओं के अभाव और कहीं से भी काम करने की छूट के कारण ऑफशोरिंग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। उसकी प्रकृति अपस्फीतिकारी थी। दूसरा, हम वृद्धि की रफ्तार बरकरार रहने की उम्मीद में मांग से कहीं अ​धिक नियु​क्तियां कर रहे हैं।’
प्रति कर्मचारी राजस्व को प्रभावित करने वाला एक अन्य कारक कम उपयोगिता है। इसका मतलब यह हुआ कि बेंच पर काफी कर्मचारी मौजूद हैं। कंपनियां बढ़ते एट्रिशन (कर्मचारियों द्वारा कंपनी छोड़ने) की भरपाई करने के लिए बड़ी तादाद में नियु​क्तियां कर रही हैं। उदाहरण के लिए, टीसीएस ने वित्त वर्ष 2022 में 1,00,000 फ्रेशरों की नियुक्ति की जो कंपनी द्वारा की जाने वाली लेटरल हायरिंग के मुकाबले अ​धिक है। टीसीएस उपयोगिता प्रतिशत का खुलासा नहीं करती है। 
इन्फोसिस ने भी वि​भिन्न परिसरों से 50,000 से अ​धिक फ्रेशरों की नियु​क्ति की है। वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में 
प्र​शिक्षुओं को छोड़कर कंपनी की उपयोगिता दर 87 फीसदी रह गई। वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में प्र​शिक्षुओं को शामिल करते 
हुए उपयोगिता दर महज 80 फीसदी थी।
विप्रो के मामले में शुद्ध उपयोगिता (प्र​शिक्षुओं को छोड़कर) वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 86.8 फीसदी हो गई जो वित्त वर्ष 2021 में 85.9 फीसदी रही थी। इसका मतलब साफ है कि बेंच पर काफी लोग मौजूद हैं अथवा उनका प्र​शिक्षण चल रहा है और इसलिए उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया है। इसका एक अन्य पहलू यह भी है कि कंपनियां अपनी मूल्य निर्धारण ताकत को नहीं भुना पा रही है जिससे बढ़ती लागत को नियंत्रित किया जा सकता है।
एचएफएस के मुख्य कार्या​धिकारी और मुख्य विश्लेषक फिल फेर्स्ट ने कहा, ‘हालांकि क्लाउड सौदे के मूल्य बढ़ रहे हैं लेकिन वेतन लागत में कहीं अ​धिक वृद्धि हुई है। अ​धिकतर सेवा प्रदाता बढ़ी हुई वेतन लागत को पूरी तरह अपने ग्राहकों के कंधों पर डालने में असमर्थ हैं।’ 
विश्लेषकों ने आशंका जताई है कि प्रति कर्मचारी राजस्व में आगे भी गिरावट दिख सकती है। मांग एवं राजस्व में नरमी के कारण इसे रफ्तार मिल सकती है। 
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘वित्त वर्ष 2022 के दौरान अ​धिकतर आईटी कंपनियों के प्रति कर्मचारी राजस्व में गिरावट आई है। मांग में नरमी के साथ गिरावट आगे भी जारी रहने के आसार हैं।’

First Published - September 1, 2022 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट