facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आरआईएल का प्रतिफल अनुपात घटने की आशंका

Last Updated- December 11, 2022 | 4:01 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने सोमवार को अपनी 45वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) में अगले चरण की वृद्धि एवं विस्तार योजनाओं के घोषणा की। दूरसंचार, ऑयल-टु-केमिकल (ओ2सी), और ग्रीन एनर्जी व्यवसाय में नए निवेश से आरआईएल के बाजार दबदबे को मजबूती मिलेगी, लेकिन कंपनी की बड़ी निवेश योजना ने नेटवर्थ पर प्रतिफल (आरओएनडब्ल्यू) और नियोजित पूंजी पर प्रतिफल (आरओसीई) में कमजोरी आने की आशंका बढ़ा दी है। इन प्रतिफल पर पहले से ही दबाव बना हुआ था। इससे आरआईएल की शेयर कीमत और बाजार पूंजीकरण पर भी दबाव पड़ेगा।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 में समेकित आधार पर पूंजी पर प्रतिफल 9.17 प्रतिशत दर्ज किया, जो 2020-21 के 8.42 प्रतिशत से ज्यादा है, लेकिन 2016-17 के 12 प्रतिशत से कम है। पिछले 15 साल में, आरआईएल का आरओएनडब्ल्यू औसत तौर पर 12.5 प्रतिशत रहा है। इसी तरह, कंपनी का आरओसीई समेकित आधार पर पिछले वित्त वर्ष में बढ़कर 9.36 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 7.8 प्रतिशत था, लेकिन 10.9 प्रतिशत के 15 वर्षीय औसत अनुपात से नीचे बना रहा।

वित्त वर्ष 2022 में आरआईएल के मुनाफा अनुपात में सुधार उसकी बैलेंस शीट के मुकाबले काफी हद तक उसकी आय में तेज सुधार की वजह से संभव हुआ था। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 23.6 प्रतिशत बढ़कर 60,705 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 49,128 करोड़ रुपये था। 

तुलनात्मक तौर पर, उसका समेकित नेटवर्थ या शेयरधारक इ​क्विटी सालाना आधार पर 11.3 प्रतिशत तक बढ़कर 7.8 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि उसकी नियोजित पूंजी वित्त वर्ष 2022 के अंत में 11.7 प्रतिशत तक बढ़कर 11.13 लाख करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो एक साल पहले 9.97 लाख करोड़ रुपये ​थी। ऐतिहासिक तौर पर, कंपनी की बैलेंस शीट उसकी आय के मुकाबले लगातार तेज गति से बढ़ी है। समेकित आधार पर आरआईएल की नेटवर्थ पांच साल में तीन गुनी हो गई और यह जहां वित्त वर्ष 2017 के अंत में 2.63 लाख करोड़ रुपये थी, वहीं इस साल मार्च के अंत में 7.8 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इसी तरह, उसकी नियोजित पूंजी समान अव​धि के दौरान 126.4 प्रतिशत तक बढ़कर 4.92 लाख करोड़ रुपये से 2022-23 के अंत में 11.13 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इसके विपरीत, आरआईएल का सालाना समेकित शुद्ध लाभ इस अव​धि के दौरान दोगुना हो गया और यह वित्त वर्ष 2017 के 29,091 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2022 में 60,705 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कई विश्लेषकों को इस सिलसिले में बदलाव आने की आशंका है, क्योंकि कंपनी ने अपने मौजूदा व्यवसायों में बड़ा निवेश किया है और सौर विद्युत और हाइड्रोजन जैसे नए ऊर्जा स्रोतों पर अ​धिक जोर दिया है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैं​शियल सर्विसेज के विश्लेषकों ने लिखा है, ‘इस निवेश से दो-तीन वर्षों के दौरान, बड़े तकनीकी नवाचार और महत्वाकांक्षी विकास लक्ष्यों के साथ वृद्धि का अगला इंजन तैयार हो सकता है। लेकिन इससे अल्पाव​धि में मौजूदा एक अंक का प्रतिफल अनुपात प्रभावित हो सकता है।’
45वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) में मुकेश अंबानी ने अगले साल के अंत तक पूरे देश में 5जी मोबाइल नेटवर्क लगाने पर 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

First Published - September 2, 2022 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट