भारत में युवाओं के बीच Bullet काफी लोकप्रिय हो रहा है। सितंबर में Royal Enfield ने Bullet की बिक्री दोगुनी हुई है। सितंबर में Bullet की 82,000 यूनिट बेची गई। Royal Enfield ने अपने बयान में कहा कि पिछले साल सितंबर के मुकाबले Bullet की बिक्री में दोगुनी वृद्धि हुई है। पिछले साल सितंबर में Royal Enfield ने 33,529 यूनिट बेची थी।
Bullet का बढ़ रहा क्रेज
भारत में युवाओं के बीच Bullet का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि Bullet की बिक्री में लगभग दोगुनी बढ़ गई है। सितंबर महीने Royal Enfield की 8451 यूनिट Export की गई। पिछले साल की समान अवधि 63,00 यूनिट एक्सपोर्ट की गई थी।
Hero Motocorp की बिक्री कमी
Hero Motocorp की बिक्री में सितंबर महीने में 2 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। सितंबर महीने में Hero Motocorp ने कुल 5.30 लाख यूनिट बेची जो पिछले साल सितंबर के मुकाबले 2 प्रतिशत कम है।
अगर बात Hero Motocorp के एक्सपोर्ट की करें तो सितंबर में कंपनी ने 12,300 यूनिट एक्सपोर्ट किया जबकि पिछले साल समान अवधि में कंपनी ने 25,000 यूनिट एक्सपोर्ट किया था। Hero Motocorp ने कहा कि त्योहारी सीजन होने के कारण कंपनी की बिक्री में गिरावट हुई थी लेकिन कंपनी को भरोसा है आगे बिक्री बढ़ेगी।