facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

साब भारत में करेगी ह​थियार निर्माण

Last Updated- December 11, 2022 | 2:50 PM IST

रक्षा साजोसामान बनाने वाली स्वीडन की कंपनी साब भारत में संयंत्र लगाएगी और यहां कार्ल-गुस्ताफ एम4 हथियार प्रणाली का विनिर्माण करेगी। कंपनी के एक आला अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंपनी उत्पादन में इजाफा करने की कोशिश कर रही है। 
संवाददाता सम्मेलन में कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी. जोहानसन ने कहा, इस संयंत्र में 2024 में उत्पादन शुरू होगा।  हालांकि उन्होंने इस पर होने वाले के बारे में विस्तार से जानकारी देने से मना कर दिया।
कार्ल-गुस्ताफ एम4 एक तरह का रायफल है, जिसका ऑर्डर भारतीय सेना ने दिया है।
नए संयंत्र में इस रायफल के अलावा इसके कलपुर्जे भी बनेंगे, जिसकी आ‍वश्यकता इस प्रणाली में पूरी दुनिया में होती है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। जोहानसन ने कहा, हमने किसी और देश में ऐसा नहीं किया है।
रूसी हथियारों का दुनिया में सबसे बड़ा खरीदार भारत है और वह हाल के वर्षों में रक्षा विनिर्माण के विस्तार पर जोर देता रहा है और अपना रक्षा निर्यात बढ़ाना चाहता है।
नए उद्यम में निवेश के बारे में पूछे जाने पर जोहानसन ने कहा कि साब 100 फीसदी  प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का विकल्प देख रही है। अगर यह सफल नहीं होता है, तो कंपनी 74 फीसदी एफडीआई की योजना बनाएगी।
 

First Published - September 27, 2022 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट