facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सेल लगाएगी नया संयंत्र

Last Updated- December 07, 2022 | 6:47 PM IST

देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बिलौरी गांव में  अपनी पांचवीं स्टील प्रोसेसिंग यूनिट (एसपीयू) लगाने जा रही है।


इस्पात मंत्री रामविलास पासवान ने आज इसकी नींव रखी। उन्होंने कहा, ‘सेल, वैश्विक स्तर पर इस्पात के कारोबार में तेजी से उभर रही है। देश में स्टील की मांग 13 फीसदी की दर से बढ़ रही  है वहीं उत्पादन 6 फीसदी की रफ्तार से ही बढ़ रहा है। ‘

इकाई को लगाने में 83 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। इसकी क्षमता सालाना एक लाख टन टीएमटी बार उत्पादन की होगी। अगले डेढ़ साल में इससे उत्पादन शुरू हो जाएगा। इस इकाई को राष्ट्रीय इस्पात नीति के तहत लगाया जा रहा है। राष्ट्रीय इस्पात नीति का लक्ष्य 2019-20 तक देश के ग्रामीण इलाकों में स्टील की प्रति व्यक्ति खपत को बढ़ाकर 4 किलोग्राम तक करने का है।

इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संचार एंव सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिंया, भाजपा नेता यशोधरा राजे, सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस के रुंगटा और भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंध निदेशक आर रामराजू मौजूद थे।

First Published - August 26, 2008 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट