facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एयर इंडिया की 4 सहायक इकाइयों की बिक्री प्रक्रिया

Last Updated- December 11, 2022 | 3:23 PM IST

 सरकार ने एयर इंडिया की 4 सहायक कंपनियों को बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिछले साल अक्टूबर में जब एयर इंडिया को टाटा समूह के हाथों बेचा गया था, तब इन्हें सरकार ने नहीं बेचा था।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एआईएएसएल) और एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल) के रुचिपत्र (ईओआई) तैयार करना शुरू किया है। दो अन्य सहायक इकाइयों एलायंस एयर और होटल कॉर्पोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड (एचसीएल) को बेचने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।’सरकार सबसे पहले एआईएएसएल का मुद्रीकरण करना चाहती है, जो एयरलाइंस की ग्राउंड हैंडलिंग इकाई है।
सभी कंपनियों को एयर इंडिया असेट होल्डिंग लिमिटेड (एआईएएचएल) के तहत रखा गया है, जो एयरलाइंस की गैर प्रमुख संपत्तियों और कर्ज की राशि रखने के लिए 2019 में विशेष उद्देश्य इकाई के रूप में गठित की गई थी। एयर इंडिया को टाटा के हाथों बेचा गया था, वहीं एआईएएचएल के माध्यम से एयरलाइंस के 46,000 करोड़ रुपये कर्ज का भुगतान किया गया। इसमें 15,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त देनदारियों को निपटाया गया, जिसमें ईंधन का बकाया बिल और परिचालन संबंधी अन्य ऋण का भुगतान शामिल था।एक अन्य अधिकारी ने कहा कि निवेशकों के बीच सहायक इकाइयों के लिए कराए गए रोडशो का उत्साहजनक परिणाम आया है।

First Published - September 19, 2022 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट