facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

डेलिवरी की 15 शहरों में सेम-डे डिलिवरी

Last Updated- December 11, 2022 | 6:10 PM IST

लॉजिस्टिक सेवा प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी डेलिवरी ने कहा है कि उसने देश के 15 प्रमुख शहरों में गारंटी के साथ सेम-डे डिलिवरी (एसडीडी) सेवा शुरू की है। इसके तहत डी2सी (डायरेक्ट टु कंज्यूमर) ब्रांडों से वेबस्टोर पर ऑर्डर प्राप्त होने के बाद उसी दिन डिलिवरी करने की बात कही गई है।
डेलिवरी के मुख्य परिचालन अधिकारी अजित पई ने कहा, ‘यह समाधान डी2सी ब्रांडों को हमारी प्रौद्योगिकी एवं आपूर्ति श्रृंखला संबंधी दक्षता का फायदा उठाते हुए ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में समर्थ करेगी।’
यह समाधान डी2सी ब्रांडों दोनों मोर्चे पर वृद्धि को रफ्तार देने में मदद करेगा। पहला, कुछ घंटों में त्वरित डिलिवरी सुनिश्चित होने से उनके ग्राहक अनुभव में सुधार होगा जिससे ब्रांड लॉयल्टी बेहतर होगी। दूसरा, कंपनी ने कहा कि त्वरित डिलिवरी से रिटर्न दर में कमी आएगी और ब्रांड मार्जिन में सुधार होगा। डेलिवरी विभिन्न ब्रांडों के साथ साझेदारी करेगी और फास्ट-मूविंग एसकेयू (स्टॉक कीपिंग यूनिट्स) की पहचान करेगी जिसका स्टॉक शहर के भीतर अंतिम उपभोक्ताओं के आसपास मौजूद वेयरहाउस में किया जाएगा। जब कोई उपभोक्ता ब्रांड के वेबस्टोरके जरिये ऑर्डर देगा तो वह डेलिवरी प्रौद्योगिकी के जरिये गारंटी के साथ सेम-डे डिलिवरी के लिए उपलब्ध फास्ट-मूविंग एसकेयू के पास दिखेगा। ऑर्डर दिए जाने के बाद डेलिवरी की प्रौद्योगिकी ग्राहक के ऑर्डर को शहर में सबसे नजदीक के वेयरहाउस तक पहुंचाएगी। सेम-डे डिलिवरी के लिए ऑर्डर 3 बजे दोपहर तक प्राप्त किए जाएंगे।
साल 2011 में साहिल बरुआ, कपिल भारती और सूरज सहारन ने डेलिवरी की स्थापना मुख्य तौर पर फूड डिलिवरी सेवा के तौर पर की थी। हाल में डेलिवरी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के पूंजी बाजार में दस्तक देने की पहल की थी।

First Published - June 18, 2022 | 1:18 AM IST

संबंधित पोस्ट