facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

SEBI ने ग्लोबल रिसर्च और इन 3 लोगों पर अगले 2 साल तक के लिए लगाया बैन

Last Updated- December 11, 2022 | 1:30 PM IST

मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने ग्लोबल रिसर्च कंपनी और 3 लोगों पर अगले दो साल तक के लिए बैन लगा दिया है।

नियमों को लेकर सख्त हुई SEBI, ग्लोबल रिसर्च कंपनी और 3 लोगों पर लगाया दो साल का बैन।

सेबी के ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, ग्लोबल रिसर्च समेत 3 लोग बिना रेगुलेटर की अनुमति के अनाधिकृत सलाह दे रहे थे।

सेबी को 14 अगस्त 2018 को ग्लोबल रिसर्च और इन तीन लोगों के खिलाफ शिकायत मिली थी। बता दें कि शिकायत के आधार पर ही मार्केट रेगुलेटर ने ग्लोबल रिसर्च की एक्टिविटीज पर नजर रखी और फिर जांच की।

साथ ही अगस्त 2021 में सेबी ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया।

क्या थी शिकायत? 

बता दें कि ग्लोबल रिसर्च, पवन भिसे, विलाश भिसे और अंशुमान भिसे बिना सर्टिफिकेट के निवेश करने की सलाह दे रहे थे। जांच में पाया गया कि ये लोग इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी एक्टिवटी में शामिल थे। बता दें कि इनमें से किसी के पास मार्केट रेगुलेटर की ओर से जारी रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट नहीं था।

खबरों के मुताबिक, इन सभी लोगों ने अप्रैल 2018 से लेकर मार्च 2019 तक निवेश की सलाह देकर 43 लाख रुपए कमाए।

जांच में दोषी पाए जाने के बाद ही सेबी ने इन सभी लोगों पर 2 साल तक बैन लगा दिया है। इसके अलावा मार्केट रेगुलेटर ने इन लोगों को अपने क्लाइंट्स को दी गई सलाह से कमाए पैसे को अगले 3 महीने में रिफंड करने का भी आदेश दिया है।

First Published - October 20, 2022 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट