facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एपेक्स ग्लोबल और उसके मालिक के बाजार लेनदेन पर सेबी ने लगाई रोक

Last Updated- December 11, 2022 | 2:41 PM IST

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ‘द एपेक्स ग्लोबल’ और उसके मालिक यदुनाथ सिंह ठाकुर के प्रतिभूति बाजार में लेनदेन करने पर चार साल के लिए रोक लगा दी है। 

सेबी ने कंपनी और उसके मालिक को अनधिकृत निवेश परामर्श सेवाओं के जरिए निवेशकों से जुटाया धन लौटाने का भी निर्देश दिया। बाजार नियामक ने पाया था कि एपेक्स ग्लोबल और ठाकुर अपने ग्राहकों को निवेश परामर्श देने का काम कर रहे थे और इसके बदले शुल्क ले रहे थे। इस तरह वे निवेश सलाहकार के तौर पर काम कर रहे थे जबकि उन्होंने निवेश परामर्श सेवाओं के लिए नियामक मंजूरी नहीं ली थी, जो नियमों का उल्लंघन है। 

सेबी ने बताया गया कि गैर-पंजीकृत निवेश परामर्श गतिविधियों और सेवाओं के जरिए उन्हें जून 2013 से दिसंबर 2019 के बीच 1.23 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। नियामक ने तीन महीने की अवधि में यह पैसा शिकायतकर्ताओं/निवेशकों को वापस लौटाने का निर्देश दिया है। 

इसके अलावा कंपनी और ठाकुर के प्रतिभूति बाजार में चार साल तक लेनदेन करने पर भी रोक लगा दी गई है।

First Published - September 29, 2022 | 1:01 PM IST

संबंधित पोस्ट