facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

इन्वेस्टर्स से गलत तरीके से फंड्स इकट्ठा करने वाली 3 कंपनियों की संपत्तियां बेचेगी SEBI

Last Updated- December 11, 2022 | 1:58 PM IST

10 नवबंर को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) इन्वेस्टर्स से गैरकानूनी तरीके से जुटाए गए फंड्स की वसूली के लिए तीन कंपनियों- Sumangal Industries, GSHP Realtek और Infocare Infra Ltd. की संपत्तियों की नीलामी करेगी। 
 
SEBI ने शुक्रवार को एक सार्वजनिक नोटिस भी जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि इन कंपनियों की कुल 10 संपत्तियों की 7.68 करोड़ रुपये के रिजर्व्ड प्राइस पर नीलामी की जाएगी। बता दें, इन 10 संपत्तियों में से 5 Sumangal Industries की है। वहीं Infocare Infra Ltd. की 3 कंपनियां हैं और 2 GSHP Realtek की हैं। 
 
नीलामी 10 नवंबर को सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी। SEBI ने वसूली की कार्रवाई में संपत्तियों की बिक्री के लिए बोलियां भी आमंत्रित की है।  SEBI की तरफ से कहा गया है कि यह ऑनलाइन नीलामी होगी, जो10 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से शुरू होने के बाद दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। 
 
आपको बता दें, SEBI की एक जांच में पाया गया कि GSHP Realtech ने 2012-13 में 535 व्यक्तियों से नॉन-कन्वर्टिबल रिडीमेबल डिबेंचर (NCD) जारी कर पैसा जुटाया था। वो भी नियामक मानदंडों का पालन किए बिन। वहीं Infocare Infra Ltd. ने 90 निवेशकों को नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर आवंटित करके 98.35 लाख रुपये जुटाए थे। जबकि Sumangal Industries ने अवैध सामूहिक निवेश योजनाओं (CIS) के माध्यम से निवेशकों से 85 करोड़ रुपये इकट्ठे किए थे। 
 
हालांकि SEBI ने 2013 में Sumangal Industriesऔर GSHP Realtech को और 2016 में Infocare Infra Ltd के साथ-साथ उनके प्रवर्तकों और निदेशकों को जुटाए गए फंड्स को वापस करने का आदेश दिया था। जो वे करने में विफल रहीं। उसके बाद SEBI द्वारा उनके खिलाफ वसूली की कार्यवाही की जा रही है ।  
 

First Published - October 8, 2022 | 9:29 AM IST

संबंधित पोस्ट