facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एक छत के नीचे आएंगी TATA Steel की सात कंपनियां, बोर्ड ने दी विलय की मंजूरी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:05 PM IST

TATA Steel की सात कंपनियों के विलय को मंजूरी मिल गई है। टाटा स्टील ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। गुरुवार को बोर्ड के सदस्यों की बैठक के बाद यह मंजूरी दी गई। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि प्रत्येक कंपनी के विलय योजना की समीक्षा की गई जिसके बाद कंपनी के लेखा परीक्षा समिति के पास इसे भेजा गया है। 

इन कंपनियों का होगा विलय
इस विलय में टाटा स्टील समूह की सात सहायक कंपनियां भाग लेगी। ये कंपनियां हैं- टाटा स्टील माइनिंग, एस एंड टी माइनिंग कंपनी, टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स,टाटा स्टील माइनिंग , टाटा मेटालिक्स, टीआरएफ, द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स।

और मजबूत होगा TATA Group
इस विलय के बाद TATA Group और भी मजबूत हो जाएगा। टाटा ग्रुप लागत को घटाने के कारण कंपनियों के विलय का फैसला ले रहा है। हालांकि कंपनी ने टाटा मेटालिक्स और टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट के विलय की योजना वापस ले चुका है। टाटा ग्रुप अपने Airline कंपनियों को भी एक छत पर लाने का विचार कर रही है। Air India, Air Asia India  और विस्तारा को एक साथ लाने की कवायद चल रही है। कंपनी ने कहा कि 2024 तक टाटा ग्रुप की सारी Airline कंपनियां एक साथ आ जाएंगी।

First Published - September 24, 2022 | 2:00 PM IST

संबंधित पोस्ट