facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शर्मा पर शेयरधारकों ने जताया भरोसा

Last Updated- December 11, 2022 | 4:27 PM IST

 विजय शेखर शर्मा को वन 97 कम्युनिकेशंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी के तौर पर दोबारा नियुक्त किया गया है। 99.67 फीसदी शेयरधारकों ने शर्मा की दोबारा नियुक्ति के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। वन 97 कम्युनिकेशंस डिजिटल पेमेंट ऐप पेटीएम की मूल कंपनी है।

शर्मा अब पांच साल के लिए कंपनी के प्रबंध निदेशक व सीईओ बने रहेंगे। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। मई 2022 में वन 97 कम्युनिकेशंस के निदेशक मंडल ने विजय शेखर शर्मा को दोबारा प्रबंध निदेशक नियुक्त किए जाने को मंजूरी दी थी।

वन 97 कम्युनिकेशंस की 22वीं सालाना आम बैठक (सूचीबद्ध‍ कंपनी के तौर पर पहली) शुक्रवार को संपन्न हुई। यह बैठक इस मायने में अहम थी कि तीन देसी प्रॉक्सी फर्मों ने विजय शेखर शर्मा को कंपनी का दोबारा सीईओ बनाए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया था।

सलाहकार फर्मों इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज (आईआईएएस), स्टेकहोल्डर्स एम्पावरमेंट सर्विसेज (एसईएस) और इनगवर्न रिसर्च सर्विसेज ने इस पद के लिए तय किए गए पारिश्रमिक का भी विरोध किया था। शर्मा के पारिश्रमिक यानी वेतन भत्ते को लेकर पेश प्रस्ताव के पक्ष में 94.48 फीसदी मत मिले। अन्य कर्मचारियों के मामले में कंपनी की नीति के उलट उनका वेतन बिना सालाना वेतन बढ़ोतरी के तीन साल के लिए तय किया गया है।

कंपनी ने कहा, उनकी दोबारा नियुक्ति के प्रस्ताव को मिले करीब 100 फीसदी मत कंपनी की अग्रणी स्थिति पर निवेशकों के भरोसे को प्रतिबिंबित करते हैं और यह भी पता चलता है कि वे कंपनी की बढ़त की रफ्तार और लाभ के लक्ष्य को लेकर भरोसा बनाए हुए हैं।

सालाना आम बैठक के दौरान शेयरधारकों ने मधुर देवड़ा को दोबारा अध्यक्ष व ग्रुप सीएफओ बनाए जाने और उनके वेतन भत्ते को मंजूरी दी। शेयरधारकों ने रवि चंद्रा अदुसुमल्ली को निदेशक बनाए रखने पर भी सहमति जताई।

पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, हम शेयरधारकों के समर्थन और कंपनी के नेतृत्व पर उनके भरोसे पर उनका शुक्रिया अदा करते हैं। हम कंपनी को लाभ में ले जाने और लंबी अवधि के लिहाज से शेयरधारकों की वैल्यू सृजित करने को लेकर प्रतिबद्ध‍ बने हुए हैं।
 

First Published - August 22, 2022 | 10:39 AM IST

संबंधित पोस्ट