facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जोमैटो के शेयर में तेज गिरावट

Last Updated- December 11, 2022 | 5:18 PM IST

खाने-पीने का सामान पहुंचाने वाली स्टार्टअप कंपनी जोमैटो का शेयर आज एकाएक लुढ़क गया क्योंकि आईपीओ से पहले इस कंपनी के शेयर रखने वालों के लिए एक साल की लॉक-इन अवधि पूरी होते ही निवेशकों में शेयर बेचने की होड़ लग गई। जोमैटो का शेयर 11.4 फीसदी गिरावट के साथ 47.55 रुपये के नए निचले स्तर पर बंद हुआ। कंपनी के सूचीबद्ध होने के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट है।
आम तौर पर एकाएक बिकवाली तब होती है, जब आईपीओ के एंकर निवेशकों के लिए लॉक-इन अव​धि खत्म होती है। मगर एक साल की लॉक-इन अव​धि खत्म होते ही शेयर का औंधे मुंह गिरना अजीब बात है। बाजार भागीदारों का कहना है कि जोमैटो में बिकवाली इसलिए हुई क्योंकि कंपनी में शेयरधारिता का ढांचा काफी अलग है। सूचीबद्ध होने वाली पहली बड़ी स्टार्टअप कंपनी जोमैटो में प्रवर्तक के पास शेयर ही नहीं हैं। अधिकतर शेयर निजी इ​क्विटी, वेंचर कैपिटल, कर्मचारियों और संस्थापकों के पास हैं, जिन्हें प्रवर्तक की श्रेणी में नहीं रखा गया है।
जोमैटो के शेयरों की बिकवाली करने वाले शेयरधारकों के नामों का अभी पता नहीं चल पाया है मगर आज 1,300 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे गए, जो छह महीने की औसत बिकवाली से छह गुना अ​धिक हैं। जोमैटो का शेयर अपने निर्गम मूल्य 76 रुपये से 37 फीसदी नीचे और सर्वकालिक उच्च स्तर 169 रुपये से 72 फीसदी नीचे आ गया है। लॉ फर्म खेतान ऐंड कंपनी में कार्यकारी निदेशक सुधीर बस्सी ने कहा कि प्रवर्तक और संस्थापक आम तौर पर आईपीओ के एक साल बाद शेयर नहीं बेचते हैं।

First Published - July 26, 2022 | 1:03 AM IST

संबंधित पोस्ट