facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रूसी एलएनजी संयंत्र में हिस्सा बेचेगी शेल

Last Updated- December 11, 2022 | 6:41 PM IST

शेल रूस में एक प्रमुख तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) संयंत्र में अपना हिस्सा बेचने के लिए भारतीय ऊर्जा कंपनियों के कंसोर्टियम के साथ बातचीत कर रही है। इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ब्रिटिश कंपनी ने इसे बंद कर दिया था।
रूसी संयंत्र में कंसोर्टियम की संभावित दिलचस्पी से पता चलता है कि किस तरह से भारत ऊर्जा परिसंपत्तियों और बाजार में आ रही सस्ते तेल की आपूर्ति को लेकर इच्छुक है, क्योंकि पश्चिमी कंपनियां रूस से पीछे हट रही हैं।
शेल ने फरवरी में कहा था कि वह अपने रूसी परिचालन से बाहर निकलेगी, जिसमें रूस के पूर्वी तट पर सखालिन-2 एलएनजी संयंत्र में उसकी 27.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
सूत्रों का कहना है कि हिस्सेदारी खरीदने के लिए कंपनी ने हाल में ओएनजीसी विदेश और गेल समेत कई भारतीय कंपनियों के साथ बातचीत की है। शेल ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देने से इनकार कर दिया।
सूत्रों का कहना है कि शेल अपने दीर्घावधि सौदों के लिए अलग बोलियों के लिए भी भारतीय समूह से बात कर रही है। रॉयटर्स ने पिछले महीने खबर दी थी कि भारत सरकार ने सरकारी ऊर्जा कंपनियों से बीपी समेत यूरोपीय तेल दिग्गजों से रूसी परिसंपत्तियां खरीदने की संभावनाओं का आकलन करने को कहा है।

First Published - May 27, 2022 | 12:44 AM IST

संबंधित पोस्ट