facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शिपरॉकेट का हुआ अरविंद का ओम्नी चैनल कारोबार

Last Updated- December 11, 2022 | 5:27 PM IST

अग्रणी ई-कॉमर्स इनेबलमेंट प्लेटफॉर्म शिपराॅकेट कपड़ा एवं ब्रांडेड परिधान क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अरविंद लिमिटेड के ओम्नीचैनल प्रौद्योगिकी कारोबार ‘ओमुनि’ का 200 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की घोषणा की है।
शेयर एवं नकदी के साथ किए गए इस सौदे से शिपरॉकेट और अरविंद लिमिटेड की ओमुनी दोनों को निकटतम स्टोर या गोदाम से शिपमेंट की त्वरित, कुशल डिलिवरी की सुविधा के लिए अपनी विशेषज्ञता को साथ लाने में मदद मिलेगी। इससे डिलिवरी की समयसीमा को कम करते हुए खरीद के बाद ग्राहकों के अनुभव को बेहतर किया जा सकेगा।
साल 2014 में स्थापित ओमुनी (अरविंद इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड) अरविंद समूह का अग्रणी ओम्नीचैनल रिटेल इनेबलमेंट प्लेटफॉर्म है। ओमुनी के सॉफ्टवेयर एज अ सर्विस (सास) उत्पाद ब्रांडों को स्टोर, वेयरहाउस और डिजिटल चैनलों के बीच निर्बाध ऑनलाइन/ ऑफलाइन वाणिज्यिक प्रक्रियाओं के लिए फीजिकल और डिजिटल स्टोरफ्रंट में इन्वेंट्री, ऑर्डर, कैटलॉग, सामग्री, मूल्य निर्धारण, लॉजिस्टिक और डेटा प्रबंधन को एकीकृत करने में समर्थ बनाते हैं।
शिपरॉकेट को 2017 में लॉन्च किया गया था। वह खुदरा विक्रेताओं को शॉफी, मैगेंटो, वूकॉमर्स, जोहो आदि पर अपनी शॉपिंग वेबसाइट को एकीकृत करने में मदद के लिए प्रौद्योगिकी स्टैक उपलब्ध कराती है।

First Published - July 20, 2022 | 1:14 AM IST

संबंधित पोस्ट