facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

स्टार्टअप में निवेश की रफ्तार सुस्त

Last Updated- December 11, 2022 | 5:37 PM IST

लगातार तीन तिमाहियों के दौरान 10 अरब डॉलर से अधिक रकम जुटाने के बाद कैलेंडर वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में भारतीय स्टार्टअप परिवेश द्वारा जुटाई गई रकम पहली तिमाही के मुकाबले करीब 40 फीसदी घटकर 6.8 अरब डॉलर रह गई।
पीडब्ल्यूसी इंडिया ने ‘स्टार्टअप डील्स ट्रैकर- क्यू2 सीवाई22’ शीर्षक के तहत अपनी एक रिपोर्ट में इस गिरावट की मुख्य वजह वैश्विक मंदी, तकनीकी शेयरों के मूल्यांकन में गिरावट, मुद्रास्फीति और भू-राजनीतिक अस्थिरता बताई है।
कैलेंडर वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही के दौरान भारतीय स्टार्टअप द्वारा जुटाए गए करीब 3.1 अरब डॉलर में सॉफ्टवेयर एज अ सर्विस (सास) और फिनटेक कंपनियों की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही।
पीडब्ल्यूसी इंडिया के पार्टनर (डील्स ऐंड इंडियन स्टार्टअप्स लीडर) अमित नवका ने कहा, ‘हमारा मानना है कि समग्र वित्त पोषण परिवेश को स्थिर होने में 12 से 18 महीने लगेंगे। इस दौरान फंडिंग रफ्तार बढ़ाना स्टार्टअप के लिए फायदेमंद रहेगा।’
कुल सौदों में औसतन 50 लाख डॉलर के आकार वाले शुरुआती चरण के वित्तपोषण सौदों की हिस्सेदारी 60 फीसदी से अधिक है। कैलेंडर वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही के दौरान शुरुआती चरण के सौदों के तहत भारतीय स्टार्टअप में वित्तपोषण करीब 80 करोड़ डॉलर पर स्थिर रहा। अगली कुछ तिमाहियों के दौरान भी इसमें स्थिरता अथवा मामूली वृद्धि बरकरार रहने के आसार हैं।

First Published - July 11, 2022 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट