facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कारों की रफ्तार मंद, दोपहिया ने भरा फर्राटा

Last Updated- December 07, 2022 | 8:47 PM IST

ऑटोमोबाइल उद्योग की बिक्री के आंकड़े उद्योग को ज्यादा राहत देने वाले नहीं रहे हैं। लगातार दूसरे महीने में घरेलू यात्री कारों की बिक्री उद्योग की उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है।


भारतीय वाहन निर्माताओं के संगठन (सियाम) के आंकड़े तो यही बता रहे हैं। एक तरफ जहां यात्री कारों की बिक्री में गिरावट आई है वहीं दोपहिया वाहनों की बिक्री में इजाफा हुआ है। अगस्त में यात्री कारों की बिक्री में 4.36 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि मोटरसाइकिलों की बिक्री में 15.9 प्रतिशत की वृध्दि दर्ज की गई।

सियाम के अनुसार अगस्त में घरेलू यात्री कारों की बिक्री घटकर 94,584 इकाई रह गई जो संख्या पिछले वर्ष के समान महीने में 98,893 इकाई थी। यह गिरावट खास तौर पर मारूति सुजुकी इंडिया और टाटा मोटर्स के कारोबार में देखी गई है। जबकि हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की बिक्री में आकर्षक बढ़ोतरी हुई है।

अगस्त में मारूति सुजुकी इंडिया की कारों की बिक्री 10.07 फीसदी घटकर महज 46,811 इकाई रह गई। जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 52,055 इकाइयों की बिक्री की थी। टाटा मोटर्स की बिक्री में भी 10.10 फीसदी की गिरावट देखी गई है। यह आंकड़ा घटकर 12,216  ही रह गया है जबकि पिछले साल कंपनी ने 13,588 कारें बेची थी।

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की कार आई-10 की बिक्री में आई तेजी से कंपनी की बिक्री  34.08 प्रतिशत बढ़कर 21,607 इकाई हो गई। जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में कंपनी ने 16,115 कारें बेची थी। उद्योग जगत के विशेषज्ञों का कहना है कि जुलाई के प्रदर्शन के बाद घरेलू बिक्री में कमी की आशंका पहले से ही थी।

दरअसल ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने के कारण ग्राहक अब लोन पर कार लेने में झिझक रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों का मौसम आने और नए मॉडल लॉन्च होने से बिक्री के आंकड़े बेहतर हो सकते हैं। ऑटो उद्योग में र्छाई मंदी की मार से दोपहिया वाहन उद्योग जरूर बच पाने में सफल रहा। इस अवधि में मोटरसाइकिलों की बिक्री 15.9 फीसदी बढ़कर 4,85,294  हो गई जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 4,18,702 बाइकों की बिक्री का था।

दोपहिया वाहनों की बिक्री के मामले में सबसे आगे रही हीरो होंडा। हीरो होंडा की बाइकों की बिक्री 28.53 फीसदी बढ़कर 2,84,752 इकाई हो गई जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 2,21,541 ही थी।  इसी क्षेत्र की दूसरी कंपनी बजाज ऑटो की मोटरसाइकिलों की बिक्री 3.69 प्रतिशत घटकर 1,16,887 हो गई  जबकि पिछले साल कंपनी ने 1,21,369 इकाइयों की बिक्री की थी।

चेन्नई स्थित टीवीएस मोटर कंपनी की बिक्री में मामूली गिरावट आई और कंपनी की बिक्री घटकर 36,092 इकाई रह गई जो संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि में 36,138 इकाई थी। अगस्त के दौरान स्कूटरों की बिक्री भी 5.82 प्रतिशत बढ़कर 96,461 इकाई हो गई जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 91,158 इकाइयां बेची थी।

होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया की बिक्री में भी  3.88 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कंपनी की बिक्री बढ़कर 53,108 इकाई हो गई जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 51,122 इकाई ही थी। टीवीएस मोटर के स्कूटरों की बिक्री में 2.72 प्रतिशत की गिरावट देखी गई । कंपनी की बाइकों की बिक्री पिछले साल की 23,644 इकाई से घटकर 23,002 इकाई रह गई।

हीरो होंडा के स्कूटरों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई। कंपनी के स्कूटरों की बिक्री 6.57 प्रतिशत बढ़कर 12,052 इकाई हो गई जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 11,309 इकाइयों की बिक्री का था। अगस्त महीने में तिपहिया वाहनों की बिक्री 3.19 प्रतिशत घटकर 31,920 इकाई रह गई जो संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि में 32,973 इकाई थी।

सियाम ने बताया कि इस महीने के दौरान वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 6.34 प्रतिशत घटकर 34,294 इकाई रह गई जो संख्या एक वर्ष पहले की समान अवधि में 36,615 इकाई थी। घरेलू बाजार में कुल वाहनों की बिक्री 9.61 प्रतिशत बढ़कर 8,09,889 इकाई हो गई जो संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि में 7,38,861 इकाई थी।

First Published - September 12, 2008 | 12:12 AM IST

संबंधित पोस्ट