facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

स्टार्टअप पर दांव लगाएगी सॉफ्टबैंक

Last Updated- December 11, 2022 | 5:42 PM IST

सॉफ्टबैंक के मुख्य कार्या​धिकारी मासायोशी सोन समूह के दूसरे विजन फंड के जरिये 15 सौदों के माध्यम से भारत में 4 से 5 अरब डॉलर का निवेश कर चुके हैं। मामले के जानकार सूत्रों ने कहा कि सोन अब छोटे आकार और कम होल्डिंग वाली पहले से अधिक कंपनियों में निवेश करने की संभावना तलाश रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि वह अगले चरण में निवेशकों के कंसोर्टियम की अगुआई करना पसंद नहीं करेंगे।
आंतरिक स्तर पर दी गई जानकारी में सॉफ्टबैंक ने कहा कि दूसरे विजन फंड को राजीव मिश्रा की जगह अब सोन देखेंगे। मिश्रा की भूमिका कम हो गई है और वे अपना फंड बनाएंगे। मगक वह 100 अरब डॉलर के पहले विजन फंड की अगुआई जारी रखेंगे।
दूसरा विजन फंड 30 अरब डॉलर का है और इसमें जरूरत पड़ने पर रा​शि बढ़ाई जा सकती है। इसमें पूरी रकम सॉफ्टबैंक की ही है। पहले फंड में प​ब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड ऑफ सऊदी अरब, मुबाडला, क्वालकॉम और ऐपल जैसे निवेशक भी शामिल थे। दोनों फंडों के जरिये देश में 11-12 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया जा चुका है।
दोनों फंडों के साथ अब भारत में सॉफ्टबैंक का प्रत्यक्ष निवेश 14 अरब डॉलर हो जाएगा। सूत्रों ने कहा कि नए फंड का औसत निवेश 15 से 25 करोड़ डॉलर होगा जबकि विजन फंड -1 में यह 90 करोड़ डॉलर था। इसके जरिये मुख्य रूप से ऐसे स्टार्टअप में निवेश पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जो यूनिकॉर्न बन चुके हैं और सौदे के बाद जिनका मूल्यांकन 1 से 2 अरब डॉलर से अधिक नहीं हो। यह फंड किसी कंपनी में औसतन 10 से 20 फीसदी हिस्सेदारी के लिए निवेश करेगा, जबकि विजन फंड-1 में 40 फीसदी (ओयो के मामले में) के लिए निवेश किया गया था।
सूत्रों ने कहा कि योजना के मुताबिक इन दोनों फंडों के निवेश वाली कम से कम पांच कंपनियां इस साल के अंत तक या अगले साल बाजार में सूचीबद्ध हो सकती हैं। इनमें फर्स्टक्राई (30 फीसदी निवेश) का मूल्यांकन 2.7 अरब डॉलर है और आईपीओ से पहले वह और रकम जुटा सकती है। इसी तरह ​स्विगी में सॉफ्टबैंक का 10 फीसदी निवेश है और
उसका मूल्यांकन 10 अरब डॉलर है। लेंसकार्ट में 5.5 अरब डॉलर का​ निवेश विजन फंड-2 के जरिये किया गया है।
सॉफ्टबैंक के निवेश वाली दो अन्य कंपनियां ओयो और ओला कैब्स भी आईपीओ लाएंगी। ओयो ने अपने आईपीओ का आकार भी घटा दिया है। इन दोनों में मिश्रा के नेतृत्व में पहले फंड के जरिये निवेश किया गया था।
पहले विजन फंड के निवेश वाली कुछ कंपनियां आईपीओ ला चुकी हैं, जिनमें पेटीएम, पॉलिसीबाजार और डेलिवरी प्रमुख हैं। जोमैटो द्वारा ​ब्लिंकइट के अधिग्रहण से सॉफ्टबैंक की जोमैटो में 3.5 फसदी हिस्सेदारी होगी। हालांकि इन कंपनियों की शेयर बाजार में दस्तक से बहुत लाभ नहीं हुआ क्योंकि भारत सहित दुनिया भर के बाजारों में खासी गिरावट आई है। पेटीएम में 1.6 अरब डॉलर के निवेश पर सॉफ्टबैंक को वित्त वर्ष में 58.5 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। लेकिन पॉलिसीबाजार में 19.9 करोड़ डॉलर के निवेश से कंपनी को 40.2 करोड़ डॉलर का लाभ हुआ है।

First Published - July 8, 2022 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट