facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

स्पेक्ट्रम उपयोगिता शुल्क अब नहीं लगेगा

Last Updated- December 11, 2022 | 6:05 PM IST

सरकार ने 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी से पहले स्पेक्ट्रम उपयोगिता शुल्क को खत्म कर दिया है। इससे दूरसंचार कंपनियों को स्पेक्ट्रम खरीद की लागत बचाने में मदद मिलेगी।
दूरसंचार विभाग ने आज एक आदेश जारी करते हुए कहा, ’15 सितंबर 2021 के बाद विभिन्न बैंडों में नीलामी के जरिये हासिल स्पेक्ट्रम पर कोई स्पेक्ट्रम उपयोगिता शुल्क नहीं लिया जाएगा।’ यह निर्णय पिछले साल सितंबर में दूरसंचार क्षेत्र में सुधार के लिए घोषित पैकेज का हिस्सा था लेकिन अब उसके लिए एक औपचारिक आदेश जारी किया गया है।
फिलहाल साल 2010 के बाद नीलामी के जरिये हासिल स्पेक्ट्रम पर विभिन्न दरों के साथ स्पेक्ट्रम उपयोगिता शुल्क वसूला जाता है। गणना के लिए स्पेक्ट्रम धारिता के औसत भारांश और दरों पर गौर किया जाता है। उसके बाद सकल समायोजित राजस्व के एक प्रतिशत के रूप में स्पेक्ट्रम उपयोगिता शुल्क निर्धारित किया जाता है जो न्यूनतम 3 फीसदी है। ताजा आदेश के बाद अब 3 फीसदी की दर खत्म हो गई है।

वोडाफोन ग्रुप करेगा कंपनी में निवेश
वोडाफोन ग्रुप पीएलसी इक्विटी शेयर अथवा वारंट के जरिये वोडाफोन आइडिया में 436 करोड़ रुपये का अतिरिक्त पूंजी निवेश करेगा। पिछले दो महीनों के दौरान कंपनी दूसरी बार रकम जुटा रही है। इससे पहले उसने प्रवर्तकों से 4,500 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी देश में 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी से पहले यह रकम जुटाई है। इस वित्त पोषण को बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में मंजूरी दी गई।     बीएस

First Published - June 23, 2022 | 12:33 AM IST

संबंधित पोस्ट