facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सरकारी कंपनियों के पूंजीगत व्यय को गति

Last Updated- December 11, 2022 | 1:56 PM IST

केंद्र के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) ने वित्त वर्ष 2023 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान साल के 6.62 लाख करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लक्ष्य का 43 फीसदी व्यय किया है। इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष 2022 की पहली छमाही में कंपनियों ने 5.95 लाख करोड़ रुपये सालाना व्यय के लक्ष्य का 37 फीसदी खर्च किया था। सीपीएसई ने जहां वित्त वर्ष 2023 की पहली छमाही में 2.8 लाख करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय किया है, वहीं वित्त 
वर्ष 2022 की पहली छमाही में कंपनियों ने 2.19 लाख करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसमें 27.85 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। एक सूत्र ने कहा कि सीपीएसई पूंजीगत व्यय के लक्ष्य को गंभीरता से ले रही हैं। इन सीपीएसई द्वारा किए गए समझौता ज्ञापन में एक मानक पूंजीगत व्यय को भी रखा गया है।
 केंद्र के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) ने वित्त वर्ष 2023 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान साल के 6.62 लाख करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लक्ष्य का 43 प्रतिशत व्यय किया है। इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष 2022 की पहली छमाही में कंपनियों ने 5.95 लाख करोड़ रुपये सालाना व्यय के लक्ष्य का महज 37 प्रतिशत खर्च किया था।
सीपीएसई ने जहां वित्त वर्ष 2023 की पहली छमाही में 2.8 लाख करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय किया है, वहीं वित्त वर्ष 2022 की पहली छमाही में कंपनियों ने 2.19 लाख करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसमें 27.85 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
एक सूत्र ने कहा, ‘सीपीएसई पूंजीगत व्यय के लक्ष्य को गंभीरता से ले रही हैं। इन सीपीएसई द्वारा किए गए समझौता ज्ञापन (एमओई) में एक मानक पूंजीगत व्यय को भी रखा गया है। इसके आधार पर सरकार प्रदर्शन का आकलन करती है और प्रदर्शन से जुड़े भुगतान के बारे में फैसला करती है।’प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) इन पीएसयू के पूंजीगत व्यय की निरंतर निगरानी करता है।
केंद्र सरकार इस समय पूंजीगत व्यय के माध्यम से अर्थव्यवस्था में रिकवरी पर ध्यान केंद्रित कर रही है क्योंकि निजी क्षेत्र से निवेश नहीं हो रहा है। 2022-23 के केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूंजीगत व्यय का आवंटन 35.4 प्रतिशत बढ़ाकर 7.5 लाख करोड़ रुपये करने की घोषणा की थी। महालेखा नियंत्रण के हाल के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 23 में अप्रैल अगस्त के दौरान केंद्र सरकार अपने पूरे साल के लक्ष्य का महज 33.7 प्रतिशत खर्च कर पाई थी।
वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 28 बैंकों व वित्तीय संस्थानों ने सक्रियता से परियोजनाओं को 403 परियोजनाओं का वित्तपोषण किया। वहीं 2022-21 के दौरान महज 220 परियोजनाओं का वित्तपोषण किया।
हालांकि वित्त वर्ष 2022 के दौरान 1.4 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का वित्तपोषण हुआ, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कोविड-19 के कारण महज 75,558 करोड़ रुपये दिए गए थे। हालांकि यह अभी कोविड पूर्व के वित्त वर्ष 20 के 2 लाख करोड़ रुपये के स्तर से नीचे बना हुआ है।
पिछले महीने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निजी क्षेत्र के भारतीय उद्यमियों द्वारा पूंजीगत व्यय न करने को लेकर आश्चर्य जताया था, जबकि सरकार ने कॉर्पोरेट कर में कटौती की, उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना सहित अन्य राजकोषीय कदम उठाए।
भारतीय रिजर्व बैंक नए अपनी अगस्त की मासिक समीक्षा में कहा था निजी कॉर्पोरेट बैलेंस शीट में सुधार, क्षमता के उपयोग का स्तर बढ़ने, तेज मांग की धारणा, उच्च पूंजीगत व्यय और सरकार द्वारा उठाए गए तमाम नीतिगत पहल के कारण निजी क्षेत्र से निवेश चक्र बहाल होने की संभावना है।
इसमें कहा गया है, ‘भारत में निजी क्षेत्र के निवेश की गतिविधि के नजदीक के परिदृश्य के दृष्टिकोण का अनुमान निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र की परियोजनाओं के निवेश प्रस्ताव से लगाया जाता है। कारोबार संबंधी गतिविधियां बहाल होने और मांग में सुधार होने से 2021-22 के दौरान नई परियोजनाओं की घोषणा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।’
 

First Published - October 9, 2022 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट