facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

SPICEJET के कर्मचारियों को समय से नहीं मिल पा रही SALARY

Last Updated- December 11, 2022 | 4:07 PM IST

विमानन कंपनी स्पाइसजेट के कर्मचारियों ने लगातार दूसरे महीने देरी से वेतन मिलने का आरोप लगाया है। वहीं कंपनी का कहना है कि उसने वेतन का भुगतान ‘ग्रेड’ के हिसाब से करना शुरू कर दिया है। स्पाइसजेट के कर्मचारियों ने बुधवार को दावा किया कि चालक दल के सदस्यों समेत अन्य कर्मचारियों को जुलाई महीने के लिए वेतन मिलने में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अभी तक ‘फॉर्म-16’ भी नहीं मिला है। 
एक कर्मचारी ने बताया, ‘जून में वेतन सही समय पर मिला था। इसके अलावा वेतन अभी तक कोविड​​​​-19 के स्तर के बराबर नहीं है। चालक दल के प्रमुख और फर्स्ट अधिकारियों को अब भी महामारी-पूर्व का 50 प्रतिशत वेतन भी नहीं मिल रहा है। दूसरी तरफ एयरलाइन कंपनी ने दावा किया है कि उसने ‘ग्रेड’ के हिसाब से वेतन का भुगतान करना शुरू कर दिया है।
स्पाइसजेट ने कहा, ‘हमने आज से वेतन का भुगतान करना शुरू कर दिया है। पिछले महीने की तरह इस बार भी वेतन ग्रेड के हिसाब से दिया जाएगा।’ गौरतलब है कि महामारी और वेतन मिलने में देरी के कारण स्पाइसजेट के कई पायलटों ने पिछले कुछ महीनों में कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। इसमें अधिकारी और साथ ही इसके बोइंग 737 बेड़े के चालक दल के प्रमुख या कैप्टन भी शामिल हैं। 

First Published - August 31, 2022 | 8:31 PM IST

संबंधित पोस्ट