facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

स्पाइसजेट का किराया घटाने का इरादा नहीं

Last Updated- December 07, 2022 | 7:40 PM IST

किफायती विमानन सेवाएं देने वाली स्पाइजेट लिमिटेड की किरायों में कटौती करने की कोई योजना नहीं है, जबकि सोमवार से घरेलू बाजार में जेट ईंधन की कीमतें 16 प्रतिशत तक घट चुकी हैं।


भारतीय घरेलू यात्री बाजार पर 10 प्रतिशत कब्जे वाली स्पाइसजेट के शेयरों की कीमत 6 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 28 रुपये हो गई। विमानन कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी पार्थ सारथी बसु ने कहा, ‘हमें कीमतों में स्थिरता लाने में कम से कम 2 से 3 महीनों का समय लगेगा और फिर हम किरायों को सुधारेंगे। जहां तक अभी की बात है तो फिलहाल हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं है।’

सरकारी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने घरेलू विमानन ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की गिरती कीमतों को देखते हुए 16 प्रतिशत तक घटा दी हैं, जो सोमवार से लागू हो चुकी हैं। एयरलाइन की परिचालन लागत में विमानन ईंधन की हिस्सेदारी तकरीबन 45 फीसद होती है।

अधिक करों और अंतरराष्ट्रीय कीमत में उछाल के चलते भारत में भी इनके दाम में पिछले वर्ष सितंबर से अब तक 56 फीसद का इजाफा हो चुका है। स्पाइसजेट को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,292.27 करोड़ रुपये का शुध्द घाटा झेलना पड़ा था, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का कर अदायगी के बाद मुनाफा 184.69 करोड़ रुपये था। 

कंपनी की आय पिछली तिमाही में 46.64 प्रतिशत बढ़कर 4,561.54 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की आय 3,110.60 करोड़ रुपये थी।

First Published - September 2, 2008 | 12:41 AM IST

संबंधित पोस्ट