facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

हिस्सेदारी बिक्री की उम्मीद से स्पाइसजेट 18 प्रतिशत उछला

Last Updated- December 11, 2022 | 5:06 PM IST

स्पाइसजेट का शेयर बुधवार को दिन के कारोबार में बीएसई पर 18 प्रतिशत तक चढ़कर 52.40 रुपये पर पहुंच गया था। शेयर में इस खबर के बाद यह तेजी आई कि कंपनी के प्रवर्तक अजय सिंह कंपनी में आं​शिक हिस्सेदारी बिक्री की संभावना तलाश रहे हैं। मौजूदा समय में स्पाइसजेट में अजय सिंह और उनके परिवार की 59.40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 

एक समाचार एजेंसी के हवाले से सूत्रों ने खबर दी है कि मध्य पूर्वी क्षेत्र की एक बड़ी एयरलाइन ने स्पाइसजेट में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। ए​क बड़े व्यावसायिक घराने ने भी एयरलाइन में हिस्सा हासिल करने के लिए अजय सिंह से संपर्क किया है।  इस बीच, पिछले चार कारोबारी दिनों में, स्पाइसजेट का बाजार भाव सकारात्मक घटनाक्रम की वजह से 42 प्रतिशत बढ़ा है। यह शेयर 28 जुलाई, 2022 को बने अपने 34.60 रुपये के 52 सप्ताह के निचले स्तर से 51 प्रतिशत सुधर चुका है। 
मंगलवार को स्पाइसजेट ने कहा था कि उसने भारतीय हवाई अड्डा प्रा​धिकरण (एएआई) के साथ समझौता किया है और हवाई अड्डा परिचालक के सभी बकाया का भुगतान कर दिया है। कंपनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञ​प्ति में कहा गया है, ‘इसके साथ, स्पाइसजेट पूरे देश में एएआई संचालित हवाई अड्डों पर ‘कैश ऐंड कैरी’ की ​स्थिति में लंबे समय तक बनी नहीं रहेगी और दैनिक उड़ान परिचालन के लिए अग्रिम भुगतान व्यवस्था में बदलाव लाने में सफल रहेगी। बकाया भुगतान करने के लिए स्पाइसजेट की दक्षता से हाल के समय में एयरलाइन के सुधरते नकदी प्रवाह का अंदाजा लगाया जा सकता है।’

 
 

First Published - August 4, 2022 | 10:26 AM IST

संबंधित पोस्ट