facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अक्टूबर से स्पाइसजेट सीनियर पायलट की सैलरी 20 फीसदी बढ़ेगी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:16 PM IST

स्पाइसजेट, जिसने पिछले सप्ताह 80 पायलट को बिना सैलरी के तीन महीने की छुट्टी पर भेज दिया था, ने आज गुरुवार को कहा कि वह अक्टूबर से अपने बचे हुए सीनियर पायलट की सैलरी में  20 फीसदी की वृद्धि करेगा।नई विमान कंपनी आकाश एयरलाइन के आने के बाद सीनियर पायलट की मांग बढ़ गई है। यह कंपनी इन सीनियर पायलट को अच्छी सैलरी पर हायर कर रही है।
 स्पाइसजेट को पिछले चार साल से घाटा हो रहा था। सुरक्षा नियमों में उल्लंघन के कारण नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इसकी उड़ानों में 50 फीसदी की कमी कर दी थी। इसलिए 27 जुलाई से ही स्पाइसजेट अपनी आधी क्षमता के साथ ही उड़ान भर रहा है। 

 स्पाइसजेट के सीनियर उपाध्यक्ष गुरुचरण अरोड़ा ने एक ईमेल के जरिए पायलटों से कहा कि हम अपने बिजनेस में सुधार के तहत अपने कैप्टन और सीनियर उच्च अधिकारियों के वेतन में 20 फीसदी की वृद्धि करेंगे।उन्होंने कहा कि विमान कंपनी अपने पायलटों की बेसिक सैलरी बढ़ाने पर काम कर रही है।  पिछले महीने हमारे कैप्टन को 6 फीसदी बढ़त के साथ सैलरी मिली है। 

 उन्होंने आगे कहा कि स्पाइसजेट को सरकार की आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना के तहत लोन की स्वीकृति मिल  चुकी है। विमान कंपनी को पहली किश्त का लोन मिल चुका है और दूसरी किश्त का लोन बहुत जल्द मिलने वाला है।  इसके अलावा कंपनी का प्रबंधन भी 20 करोड़ डालर के फंड की व्यवस्था करने में लगा हुआ है। 

 इस सप्ताह की शुरुआत में ही कंपनी ने कहा कि वह बोइंग 737 मैक्स एयरक्राफ्ट को अपने बेड़े में शामिल करेगी। इसके बाद जिन 80 पायलट को बिना सैलरी के छुट्टी पर भेजा गया है उन्हें सर्विस में वापस लिया जाएगा। 

 स्पाइसजेट पिछले चार साल से घाटे से जूझ रही है। इसको वित्त वर्ष 2019 में 316 करोड़ रुपये, 2020 में 934 करोड़ रुपये, 2021 में 998 करोड़ रुपये और 2022 में 1,725 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वहीं कंपनी को वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में भी 729 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

First Published - September 22, 2022 | 5:48 PM IST

संबंधित पोस्ट