facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पायलटों के सैलरी में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगा SpiceJet, कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट

Last Updated- December 11, 2022 | 3:16 PM IST

 Airline Company SpiceJet अपने पायलटों के सैलरी 20 प्रतिशत तक बढ़ाएगा। कंपनी ने अक्टूबर महीनें में पायलटों के सैलरी को बढ़ाने का ऐलान किया है।
समाचार वेबसाइट जी बिजनेस के मुताबिक कंपनी के इस फैसले से पायलटों में खुशी की लहर है। पिछले महीने भी SpiceJet अपने पायलटों के सैलरी में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।
80 पायलट छुट्टी पर
इससे पहले SpiceJet ने अपने 80 पायलटों को छुट्टी पर भेज दिया है। इन सभी पायलट को कंपनी ने बिना वेतन के छुट्टी पर भेजा है। इसमें से 40 पायलट B737 एयरक्राफ्ट के हैं जबकि 40 पायलट Q400 एयरक्राफ्ट के हैं। कंपनी का कहना है कि उन्हें नौकरी से नहीं निकाला गया है बस कंपनी की लागत को कम करने हेतु कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर भेजा गया है।
SpiceJet के शेयर में भारी गिरावट
BSE में SpiceJet का शेयर लगभग 5 प्रतिशत गिरकर 39.80 रुपये के भाव पर आ गया। पिछले दो दिनों में कंपनी के शेयर में 9 प्रतिशत तक गिरावट आई है। कंपनी को काफी घाटा का सामना करना पड़ रहा है। SpiceJet का मार्च तिमाही में घाटा 458 करोड़ तथा जून तिमाही में घाटा 789 करोड़ रुपये था।
जुलाई में DGCA ने कंपनी पर लगाया था बैन
27 जुलाई को विमानन नियामक (DGCA) ने कंपनी के फ्लाइट में आ रही लगातार खामियों की वजह से 8 हफ्तों के लिए 50 प्रतिशत उड़ान पर बैन लगा दिया था। DGCA ने यह फैसला SpiceJet के विमानों में लगातार तकनीकी खराबियों को देखते हुए लिया था। महज 18 दिन के अंदर SpiceJet के 8 विमानों में तकनीकी खामियां पाई गई थी। हाल ही में DGCA ने यह बैन की अवधि को बढ़ाकर 29 अक्टूबर तक कर दिया है।

First Published - September 22, 2022 | 12:50 PM IST

संबंधित पोस्ट