facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Spinny ने कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, सभी एंप्लॉयीज को मिलेगा ESOP

Last Updated- December 11, 2022 | 2:15 PM IST

Tiger Global की हिस्सेदारी वाली कंपनी Spinny ने अपने सभी कर्मचारियों को एंप्लॉयी स्टॉक ओनरशिप प्लान यानी (ESOP) का तोहफा दिया है। Spinny यूज्ड कार रिटेलिंग बिजनेस कंपनी है और इसमें टाइगर ग्लोबल का निवेश है। 

स्पिनी ने आज यानी 4 अक्टूबर को बताया है कि उसके सभी एंप्लॉयीज ESOP प्लान का हिस्सा होंगे। इस प्लान के तहत कंपनी में कार्यरत हर कर्मचारी को शामिल किया जाएगा, चाहें वो किसी भी पद पर काम करते हो। कंपनी ब्लू-कॉलर वर्कर्स को भी इसमें शेयर जारी करेगी।

बता दें, 2021 दिसंबर में भी कंपनी ने 1.2 करोड़ डॉलर का ESOP बायबैक किया था। इसमें कंपनी ने अपने शुरुआती एंप्लॉयीज से शेयर बायबैक किए थे। जिनमें ब्लू-कॉलर एंप्लॉयीज भी शामिल थे।

स्पिनी के फाउंडर और सीईओ नीरज सिंह ने कहा, "शुरुआत से ही हमारा फोकस हेल्दी वर्किंग सिस्टम बनाने पर रहा है। हम ऐसा वैल्यू_ सिस्टम बनाना चाहते हैं, जिसमें हम सभी टीम मेंबर्स के बीच भरोसे का संबंध कर सके। "

आगे उन्होंने कहा कि कंपनी की रिवॉर्ड फिलॉस्फी मॉडर्न थिंकिंग पर बेस्ड है, और स्पिनी के लिए सबसे जरूरी है कि वह ग्राहकों की समस्या के लिए सही सॉल्यूशन पेश करें और कर्मचारियों के लिए वैल्यू क्रिएट करें 

बता दें कि सेकेंड हैंड या यूज्ड कार का बिजनेस करने वाली स्पिनी साल 2015 में मार्केट में आई थी। इस समय कंपनी का कारोबार देश के 22 शहरों में है। 
 
स्पिनी ने अबुधाबी के एडीक्यू से 25 करोड़ डॉलर का फंड जुटाया था। उसने टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट, एवेनिर ग्रोथ, फिरोज दीवान की एरिना होल्डिंग्स और थिंक इनवेस्टमेंट्स से भी फंड जुटाया है। स्पिनी यूनिकॉर्न बनने वाली इंडिया की चौथी कार रिटेलर है। इससे पहले Cars24, CarDekho और Droom यूनिकॉर्न बन चुकी हैं।

First Published - October 4, 2022 | 2:39 PM IST

संबंधित पोस्ट