facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

श्रेय के लेनदारों ने मंजूर किया एएम माइनिंग का अ​भिरुचि पत्र

Last Updated- December 11, 2022 | 2:25 PM IST

 श्रेय समूह की कंपनियों के लेनदारों की समिति (सीओसी) ने आर्सेलर मित्तल से संबद्ध एएम माइनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत अ​भिरुचि पत्र (ईओआई) स्वीकार कर लिया है।
स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई सूचना में श्रेय इन्फ्रास्ट्रक्चर ने बताया है कि संभावित समाधान आवेदकों (पीआरए) की अंतिम सूची में एक पीआरए का नाम शामिल करने के लिए संशोधित किया गया है।
इस संशोधित सूची में एएम माइनिंग भी शामिल है। इस कंपनी को श्रेय इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनैंस लिमिटेड (एसआईएफएल) और श्रेय इक्विपमेंट फाइनैंस लिमिटेड (एसईएफएल) की 13 संभावित समाधान आवेदकों की सूची में शामिल किया गया है, जो दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही हैं। आर्सेलरमित्तल ने इस संबंध में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
एएम माइनिंग इंडिया ने जमा करने की समय सीमा खत्म होने के बाद 27 सितंबर को अपना रुचि पत्र जमा किया था। लेकिन मूल्य आधार पर इसकी अनुमति दी गई है। श्रेय समूह की कंपनियों – श्रेय इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनैंस और श्रेय इक्विपमेंट फाइनैंस को दो समाधान योजनाएं मिली थीं। 
एरिना इन्वेस्टर्स एलपी और वर्डे पार्टनर्स ने संयुक्त बोली लगाई थी। दूसरी बोली शॉन रंधावा और राजेश वीरेन शाह की थी। 
हालांकि बयाना राशि जमा (ईएमडी) के संबंध में मसले सामने आए थे और लेनदारों की समिति ने आ​खिरकार समाधान योजना (आरएफआरपी) के लिए एक नया अनुरोध जारी करने के पक्ष में फैसला किया। सूत्रों ने इस बात का संकेत दिया है कि नया आरएफआरपी जारी करने का मतलब यह है कि प्रक्रिया ईओआई भागीदारों के लिए खोली जा रही है। 

First Published - October 2, 2022 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट