facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बालाजी के साथ स्टार की कहानी हुई पुरानी

Last Updated- December 07, 2022 | 5:45 PM IST

बालाजी और स्टार का हसीन सफर संयुक्त उपक्रम के साथ ही आज समाप्त हो गया।


प्रमुख टेलीविजन प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स ने आज रुपर्ट मर्डोक के स्टार समूह की कंपनी एशियन ब्रॉडकास्टिंग के साथ अपने करार को समाप्त कर दिया है। एशियन ब्रॉडकास्टिंग के जरिये स्टार के बालाजी में 25.99 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

संयुक्त उपक्रम की कंपनी में स्टार के शेयरों को 190 रुपये प्रति शेयर की दर से खरीदा जाएगा, जिसकी कुल लागत लगभग 322 करोड़ रुपये होगी। चार साल पहले कंपनी में निवेश की गई अपनी राशि को स्टार लगभग दोगुना कर चुका है।

2004 में स्टार ने कंपनी में 21 प्रतिशत हिस्सेदारी 123 करोड़ रुपये में (लगभग 90 रुपये प्रति शेयर) तरजीही आवंटन के जरिये प्रवर्तकों से खरीदी थी। बाद में समूह ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 25.99 प्रतिशत कर दी। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को जारी कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में बाताया गया है कि बालाजी को 240 दिनों के भीतर ही इन शेयरों को खरीदना होगा।

असफल होने पर स्टार अपने शेयर किसी तीसरे पक्ष को बेच सकता है, जो बालाजी का प्रतिद्वंद्वी न हो। बालाजी में एकता कपूर, जीतेन्द्र कपूर, शोभा कपूर और तुषार कपूर की मिलाकर 40.01 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सेबी के नियमों के अनुसार अगर कोई तीसरा पक्ष किसी कंपनी में 15 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदना चाहता है तो उसे खुली पेशकश करनी होगी और अगर ऐसा होता है तो कपूर परिवार कंपनी पर अपना नियंत्रण खो सकता है।

इस स्थिति से बचने के लिए बालाजी ने अपने शेयर बाय बैक करने का फैसला लिया है। 1,125 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ कंपनी की कुल बिक्री 378 करोड़ रुपये है और वित्त वर्ष 2007-08 में कंपनी 96 करोड़ रुपये का शुध्द मुनाफा कमाने में कामयाब हुई थी। कंपनी सालभर में विभिन्न भाषाओं के 100 से भी अधिक धारावाहिक बनाती है।

बालाजी के अधिकारियों ने हिस्सेदारी खरीदने के लिए पैसा कहां से जुटाया जाएगा, इस बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया। इंवेस्टमेंट बैंकरों का अनुमान है कि बालाजी बाद में स्टार टीवी से खरीदी हुई इक्विटी का कुछ हिस्सा बेच सकती है। इसके अलावा स्टार-बालाजी का पिछले साल अप्रैल में दक्षिण भारतीय स्थानीय भाषाओं में आम मनोरंजन चैनल लॉन्च करने के लिए बनाया गया संयुक्त उपक्रम भी खत्म हो गया।

इसी के साथ बालाजी का स्टार के साथ 2004-05 हुआ एक विशेष करार, जिसके तहत बालाजी को चैनल के प्राइम टाइम स्लॉट (8 से 11 बजे रात) के लिए विशेष धारावाहिक बनाना भी खत्म हो गया। इस करार के तहत किसी अन्य हिन्दी आम मनोरंजन चैनल को प्राइम टाइम बैंड में बालाजी के धारावाहिक प्रसारित करने का अधिकार नहीं है।

अब प्रोडक्शन हाउस को अन्य चैनलों के लिए इस प्राइम टाइम बैंड के लिए धारावाहिक बनाने की छूट है। स्टार से जुड़े एक सूत्र का कहना है, ‘पिछले कुछ महीनों में स्टार ने बालाजी के धारावाहिकों को अन्य प्रोडक्शन हाउस के धारावाहिकों से बदल लिया है, जिससे बालाजी पर चैनल की निर्भरता काफी कम हो चुकी है।’

स्टार प्लस फिलहाल बालाजी के 5 धारावाहिक- क्यूंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कयामत, किस देश में होगा मेरा दिल, कस्तूरी और करम अपना अपना प्रसारित कर रहा है। हालांकि इनमें से कई धारावाहिक टीआरपी रेटिंग चार्ट में अपना स्थान खो चुके हैं, उदाहरण के लिए क्यूंकि…  पिछले साल मनोरंजन कार्यक्रमों में पहले स्थान पर था अब नीचे गिर कर 27वें स्थान पर पहुंच गया है।

First Published - August 20, 2008 | 1:38 AM IST

संबंधित पोस्ट