स्टार्ट-अप

एग्रीटेक से जुड़े स्टार्टअप Fasal ने जुटाए 100 करोड़ रुपये

फसल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कंपनी ने सीरीज-ए वित्त कोष चरण में 100 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 22, 2023 | 1:13 PM IST

कृषि प्रौद्योगिकी से जुड़े स्टार्टअप फसल ने अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए निवेशकों से 100 करोड़ रुपये जुटाए हैं। फसल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कंपनी ने सीरीज-ए वित्त कोष चरण में 100 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

बयान के अनुसार, भारत और दक्षिण पूर्व एशिया में व्यापार विस्तार के लिए इस राशि का इस्तेमाल किया जाएगा। फसल की स्थापना 2018 में की गई थी। यह खेती, फसल-विशिष्ट जानकारी प्रदान करने के लिए एआई (कृत्रिम मेधा), फसल विज्ञान और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) का इस्तेमाल करता है जिससे संसाधन अनुकूलन और उच्च कृषि उत्पादकता सुनिश्चित की जा सके।

First Published : December 22, 2023 | 1:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)