स्टार्ट-अप

Peak XV ने 13 स्टार्टअप के साथ पेश किया Cohort-9

सिकोइया इंडिया एंड साउथ ईस्ट एशिया के अमेरिका स्थित अपनी मूल कंपनी सिकोइया कैपिटल से अलग होने के बाद कोहोर्ट-9 उनकी पहली पेशकश हे।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 23, 2023 | 12:32 PM IST

उद्यमों के लिए पूंजी उपलब्ध कराने वाली कंपनी पीक XV ने 13 नए उद्यमों के साथ कोहोर्ट-9 को जारी करने की घोषणा की। सिकोइया इंडिया एंड साउथ ईस्ट एशिया के अमेरिका स्थित अपनी मूल कंपनी सिकोइया कैपिटल से अलग होने के बाद कोहोर्ट-9 उनकी पहली पेशकश हे।

पीक XV की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘ कोहोर्ट-9 , कंपनी के लिए कई मायने में मील का पत्थर साबित होगी। पीक XV के सिकोइया इंडिया एंड साउथ ईस्ट एशिया से अलग होने के बाद यह पहला कदम है। कंपनी ऑस्ट्रेलिया स्थित स्टार्टअप को शामिल करने के साथ एशिया-प्रशांत में विस्तार कर रही है।’’

यह भी पढ़ें : Vedanta को झटका, CFO Sonal Shrivastava दे सकती हैं इस्तीफा!

इससे कंपनी के कार्यक्रम सर्ज को बल मिलेगा। सर्ज के तहत कई स्टार्टअप ने पिछले पांच वर्षों में वित्त कोष के जरिए कुल दो अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक जुटाए हैं।

पीक XV के प्रबंध निदेशक राजन आनंदन ने कहा, ‘‘ हम अपने महत्वाकांक्षी संस्थापकों के साथ नवाचार में अग्रणी होने के लिए उत्सकु हैं। उभरती प्रौद्योगिकियों में नई जमीन तैयार करने के लिए अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’

First Published : October 23, 2023 | 12:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)