facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘Startup Mahakumbh’ में आ सकते हैं PM Modi, दो हजार से अधिक उद्यमी होंगे शामिल: DPIIT सचिव

Advertisement

डीपीआईआईटी के सचिव राजेश कुमार सिंह ने रविवार को कहा कि प्रगति मैदान में 18 मार्च से शुरू हो रहे तीन दिवसीय स्टार्टअप महाकुंभ में सरकार बड़ी भूमिका निभा रही है।

Last Updated- March 17, 2024 | 8:18 PM IST
Prime Minister Narendra Modi
Representative Image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सोमवार से शुरू होने वाले स्टार्टअप महाकुंभ में आ सकते हैं, जिसमें 2,000 से अधिक उद्यमी शामिल हो रहे हैं।

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव राजेश कुमार सिंह ने रविवार को कहा कि प्रगति मैदान में 18 मार्च से शुरू हो रहे तीन दिवसीय स्टार्टअप महाकुंभ में सरकार बड़ी भूमिका निभा रही है।

सिंह ने कहा, ”हमें उम्मीद है कि हम प्रधानमंत्री को इस कार्यक्रम में लाने में सफल होंगे। अब चूंकि आम चुनाव की घोषणा हो गई है, तो कुछ औपचारिकताएं हैं… लेकिन हमें अभी भी उम्मीद है कि हम उन्हें इस कार्यक्रम में लाने में सफल होंगे।”

आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में दो हजार से अधिक स्टार्टअप, एक हजार से अधिक निवेशक, 300 इनक्यूबेटर, तीन हजार सम्मेलन प्रतिनिधि, 20 से अधिक देश के प्रतिनिधि, सभी भारतीय राज्यों के भावी उद्यमी, 50 से अधिक यूनिकॉर्न और 50 हजार से अधिक व्यवसायी शामिल हो सकते हैं।

सिंह ने कहा कि यह आयोजन इस तरह के पिछले किसी भी आयोजन के मुकाबले 100 गुना अधिक बड़ा है। नीति संवाद इस आयोजन का एक छोटा सा हिस्सा होगा। यह स्टार्टअप की खुशी मनाने, सफलता का प्रदर्शन करने के लिए है। सरकार इस आयोजन के लिए पीछे से एक बड़ी भूमिका निभा रही है।

इस कार्यक्रम को एसोचैम, नैसकॉम, बूटस्ट्रैप इनक्यूबेशन एंड एडवाइजरी फाउंडेशन, टीआईई और इंडियन वेंचर एंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) मिलकर आयोजित कर रहे हैं। इस आयोजन को उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब (एमएसएच) और इन्वेस्ट इंडिया का भी समर्थन प्राप्त है।

Advertisement
First Published - March 17, 2024 | 8:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement