facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Unacademy संकट में, सालभर में चौथी बार कर रही छंटनी; 12 फीसदी कर्मचारियों को निकालने का ऐलान

Advertisement
Last Updated- March 30, 2023 | 8:06 PM IST
Unacademy

शिक्षा-तकनीक (एडटेक) क्षेत्र की कंपनी अनअकैडमी (Unacademy) एक बार फिर छंटनी करेगी। पिछले एक साल में चौथी बार कंपनी ने नौकरियां कम करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि मौजूदा हालात में अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए वह 380 कर्मचारी (कुल कर्मचारियों की संख्या का 12 प्रतिशत) निकाल रही है। इसके बाद Unacademy में कर्मचारियों की संख्या कम होकर 3,000 से भी कम रह जाएगी। 2022 के शुरू में कंपनी में 6,000 कर्मचारी काम कर रहे थे।

Unacademy समूह के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्याधिकारी (CEO) गौरव मुंजाल ने कर्मचारियों को भेजे पत्र में कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि आप लोगों को इस तरह का संदेश भेजना पड़ेगा। मगर हालात ऐसे ही हो गए हैं। हमने अपने मुख्य कारोबार को मुनाफे में रखने के लिए हरसंभव उपाय किए हैं मगर प्रयास नाकाफी रहे हैं। हमें न चाहते हुए भी कुछ और कदम उठाने पड़ेंगे।’ बिजनेस स्टैंडर्ड ने भी यह पत्र देखा है।

उन्होंने कहा,’दुर्भाग्य से मुझे कठोर निर्णय लेना पड़ा है। हम अपनी टीम 12 फीसदी छोटी कर देंगे। वर्तमान परिस्थितियों में कंपनी के सामने खड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए हमें यह कदम उठाना होगा। मुझे कभी नहीं लगा कि इस तरह के कदम उठाने की कभी नौबत आएगी। मैं बहुत दुखी हूं।’

मुंजाल ने कहा कि मौजूदा हालात दो साल पहले के मुकाबले काफी अलग हैं। उन्होंने कहा कि दो साल पहले ऑनलाइन पढ़ाई-लिखाई जोर पकड़ रही थी, जिससे कंपनी का कारोबार अपेक्षा से कहीं अधिक तेज गति से आगे बढ़ रहा था।

मुंजाल ने कहा कि इस समय वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से गुजर रही है और पूंजी भी नहीं मिल रही है। इसीलिए कारोबार मुनाफे में रखना वक्त का तकाजा है। उन्होंने कहा, ‘हमें ये बदलाव अपनाने होंगे और सूझबूझ के साथ आगे बढ़ना होगा। इस तरह की रणनीति अपनाकर ही हम अपने यूजर्स और अंशधारकों के लिए लाभकारी साबित हो पाएंगे।’

मुंजाल ने कहा कि परिस्थिति में बदलावों की वह पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। जिन कर्मचारियों की छंटनी होगी उन्हें नोटिस पीरियड के बराबर वेतन के साथ एक महीने का अतिरिक्त वेतन भी दिया जाएगा। Unacademy उन्हें अगले छह महीनों यानी 30 सितंबर तक के लिए स्वास्थ्य बीमा सुविधा देगी। साथ ही इन कर्मचारियों को नई नौकरियां पाने में भी मदद की जाएगी।

बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म टॉफलर के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में Unacademy को 2,693 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। उससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में कंपनी का नुकसान 83 प्रतिशत तक बढ़ गया था। वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का कुल व्यय 3,411 करोड़ रुपये रहा था। नवंबर 2022 में कंपनी ने 350 कर्मचारी निकाले थे।

Advertisement
First Published - March 30, 2023 | 8:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement