facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

स्टरलाइट लाई अक्षय ऊर्जा कंपनी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:40 PM IST

 भारत की प्रख्यात निजी विद्युत पारेषण कंपनी स्टरलाइट पावर ने वा​णि​ज्यिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं (सीऐंडआई) की जरूरतें पूरी करने वाली अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं तैयार करने के लिए सहयोगी कंपनी ‘सेरेंटिका एनर्जी’ शुरू की है। 
सेरेंटिका रिन्यूएबल्स तीन राज्यों – कर्नाटक, महाराष्ट्र और राजस्थान में 1.5 गीगावॉट की सौर, पवन और ऊर्जा भंडारण क्षमता तैयार करने की संभावना तलाश रही है। बिजनेस स्टैंडर्ड ने जुलाई में खबर प्रका​शित की थी कि स्टरलाइट औद्योगिक उपभोक्ताओं को हरित ऊर्जा मुहैया कराने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म बनाएगी।
स्टरलाइट पावर के प्रबंध निदेशक एवं सेरेंटिका के प्रवक्ता प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि वेदांत समूह को करीब 600 मेगावॉट हरित ऊर्जा की आपूर्ति कंपनी की कार्बनमुक्त रणनीति के तहत की जाएगी। अग्रवाल स्टरलाइट पावर के भी प्रबंध निदेशक हैं।
अग्रवाल ने कहा, ‘मध्याव​धि में, हम ऊर्जा भंडारण प्रौद्योगिकियों के साथ अक्षय ऊर्जा क्षमता बढ़ाकर 5 गीगावॉट करना चाहेंगे। हमने हर साल सी15 अरब यूनिट स्वच्छ ऊर्जा तैयार करने और 2 करोड़ टन सीओ2 उत्सर्जन समाप्त करने का लक्ष्य रखा है।’
कंपनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि शुरुआती 1.5 गीगावॉट क्षमता 24 महीनों में शुरू हो जाएगी, जो सांवि​धिक मंजूरी के अधीन होगी। इसमें कहा गया है, ‘सेरेंटिका वा​णि​ज्यिक और औद्योगिक ग्राहकों को प्रत्यक्ष रूप से हरित ऊर्जा समाधान मुहैया कराने से संबं​धित परियोजना के लिए सरकारी निविदाओं में भी ​हिस्सा लेगी।’
वेदांत समूह की स्टरलाइट विद्युत पारेषण कंपनी है। विद्युत पारेषण के अलावा, स्टरलाइट हाई पावर कंडक्टर, एक्स्ट्रा-हाई वोल्टेज केबल्स, और ऑ​प्टिकल ग्राउंड वायर जैसे विद्युत क्षेत्र के उपकरणों की भी निर्माता है।

First Published - September 12, 2022 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट