facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फोर्ड इंडिया संयंत्र में हड़ताल खत्म

Last Updated- December 11, 2022 | 5:48 PM IST

फोर्ड इंडिया के चेन्नई संयंत्र के कर्मचारियों की हड़ताल अस्थायी तौर पर खत्म हो गई है। इसके साथ ही कंपनी ने उत्पाद से जुड़े कर्मचारियों के लिए रुखसत पैकेज को 115 दिनों से बढ़ाकर 121 दिनों का कर दिया है। कर्मचारियों ने 30 मई को विरोध-प्रदर्शन शुरू किया था।
कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि बेहतर नतीजे के लिए यूनियन के साथ बाचतीत जारी रहेगी। एक अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा कि हड़ताल को खत्म करने का अंतिम निर्णय फोर्ड के प्रबंधन के साथ चर्चा के बाद लिया जाएगा। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि तमिलनाडु में बढ़ रहे कोविड के मामलों के कारण भी उनके इस फैसले का एक कारण है।
कंपनी ने उत्पादन समय-सारणी को जुलाई के अंत तक बढ़ाने की घोषणा की थी। पिछले पैकेज के तहत कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ष की सेवा के लिए करीब 115 दिनों का वेतन देने की पेशकश की गई थी। इसके तहत कुल मिलाकर करीब 30 लाख रुपये की पेशकश की गई थी जिसकी अधिकमत सीमा 80 लाख रुपये थी।
कंपनी के एक सूत्र ने कहा, ‘कंपनी रुखसत पैकेज पर उचित एवं संतुलित नतीजा हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है और यूनियन से बिना किसी पूर्व शर्त के बातचीत करने का आग्रह किया है। अनुचित मांग और मौजूदा व्यवधान किसी के हित में नहीं है।’ फोर्ड इंडिया ने इससे पहले घोषणा की थी कि वह जुलाई 2022 तक उत्पादन से जुड़े कर्मचारियों के वेतन और रोजगार की सुरक्षा करेगी। कंपनी ने कहा कि वह सभी कर्मचारियों के लिए 31 जुलाई से पहले समय पर रुखसत पैकेज तैयार करने के लिए यूनियन के साथ रचनात्मक बातचीत के लिए तत्पर है।

First Published - July 4, 2022 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट