facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

सूमो ने पहना फैशनेबल चोगा

Last Updated- December 05, 2022 | 4:36 PM IST


अपने मुल्क में इधर कुछ सालों से मल्टी यूटिलिटी व्हीकल्स (एमयूवी) का जादू भी खूब सिर चढ़ कर बोल रहा है। इसलिए तो आज ऊंचे तबके की किसी भी फैमिली को ऑउटिंग या लॉन्ग ड्राइव जाना होता है, तो वह बस या ट्रेन के बजाए इन्हीं गाड़ियों का सहारा लेती है।


 


वजह बेहद साफ सी है, ये कारें बस और ट्रेन से ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक हैं। पर क्या आप जानते हैं, इन कारों का भारत से जानपहजान करने का श्रेय किसे जाता है? यह काम किया था टाटा सूमो ने।


 


वह दौर था 1994 का, जब कारों के बाजार में हर तरफ टाटा सूमो की ही चर्चा हो रही थी। उस समय इसका विकल्प केवल महिंद्रा की कमांडर और अरमाडा ही थी, जो नईनई लॉन्च हुईं थीं। लेकिन सूमो उनसे 20 ही साबित हुई। वजहें कई थीं। सबसे बड़ी बात तो यह कि इसमें 10 आदमी बड़े आराम से बैठ सकते थे।


 


 इसका लुक भी उस समय के मुताबिक काफी मॉडर्न था। साथ ही, इसके दमदार इंजन का तो कोई जवाब ही नहीं था। लोगों का ध्यान इसकी तरफ फौरन गया। मेरे पड़ोसी ने तो एक नही, दोदो सूमो खरीद ली थे। इसी वजह से तो इसने रिकॉर्ड समय में एक लाख गाड़ियां बेचने का एक नया मुकाम हासिल कर लिया। इसने इस दौड़ में मारुति 800 जैसी कार को मात दी थी।


 


तब से लेकर अब तक वक्त काफी बदल चुका है। कई कारें लॉन्च हो चुकी है। जैसे महिंद्रा की बॉलेरो व स्कॉर्पियो, टोयोटा की क्वालिस तथा इनोवा और शेवर्ले की टवेरा। प्रतिस्पध्र्दा गलाकाट हो चुकी है। ऐसी बात नहीं है कि टाटा मोटर्स ने सूमो को यतीम बच्चे की तरह छोड़ दिया था, लेकिन इस बात से भी इनकार किया जा सकता है कि सूमो का बुनियादी डिजाइन 1994 वाला ही था।


 


 लेकिन अब आप यह बात नहीं कह सकते। टाटा मोटर्स ने सूमो को अब एक नए लुक के साथ बाजार में उतरा है। सूमो के इस मेकअप में उसने पूरे 300 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। सूमो ग्रैंडके नाम से पेश की गई इस कार को सूमो का बिल्कुल सही उत्तराधिकारी कहा जा सकता है।


 


एक नजर ही में यह कार आपके आंखों को भा जाएगी। सबसे बड़ी बात यह कि ग्रैंडेके साथ टाटा मोटर्स ने सूमो को टैक्सी या कैब के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली कार से एक ऐसी कार बनाने की कोशिश की है, जिसे हम शान से अपने दोस्तों को दिखा सकते हैं।


 


 इस कार के हेडलैंप काफी कुछ जैनन पिकअप वैन की तरह लगता है। कार का ग्रिल भी बक्से की से बदलकर षट्कोण की तरह कर दिया गया है। इसकी वजह से ऐसा लगता है, जैसे कार मुस्कुरा रही हो। साथ ही, साइड पैनल में भी काफी बदलाव किया गया है। इसमें अब धातु की चादरों का इस्तेमाल किया गया है।


 


चक्कों के ऊपर वाले हिस्से को भी टाटा वालों ने काफी अच्छी तरह से उभारा है। जनाब इसके लिए रबड़ नहीं मेटल का इस्तेमाल किया गया है। बोनट भी काफी ऊंचा रखा गया है इस कार में। इससे एक तरह की भावना आती है, जिसे कार मालिक काफी पसंद करेंगे। वैसे, इस कार में सबसे बड़ा बदलाव व्हीलबेस को लेकर किया गया है। इसमें व्हीलबेस को बढ़ाकर 150 मिमी तक ले आया गया है।


 


 इससे अंदर काफी जगह बन गई है। साथ ही, किनारों भी पहले की तरह नुकीले नहीं नजर आते। पीछे की लाइट्स में भी बदलाव किया गया है। इसे बदलकर अब वर्टिकलिटी में रखा गया है। पूरे में कहें तो बाहर से ग्रैंडे, पुराने सूमो की तरह प्रोडक्शन कार नहीं, बल्कि मॉडर्न कॉन्सेप्ट कार लगती है।


 


अंदर से यह कार कुछकुछ विक्टा की तरह लगती है। कम से कम, डैसबोर्ड को देख तो सूमो विक्टा की ही याद आती है।


 


वैसे, इसकी फिटिंग और फिनिशिंग विक्टा से काफी अच्छी है, लेकिन इस मामले में वह टोयोटा इनोवा से काफी पीछे है। सीट काफी आरामदायक है। साथ ही, इसमें आपको पैर फैलाने के लिए भी अच्छीखासी जगह मिलेगी। इसकी एसी में भी काफी दम है। इसके अलावा, छह स्पीकरों वाले एल्पाइन सिस्टम तो आपको अपना दीवाना बनाकर छोड़ेगा।


 


इसकी चेसिस भी काफी मजबूत है। वैसे, इसकी बुनियादी पुराना सूमो ही है, लेकिन बदलाव तो किए ही गए हैं। इसका सस्पेशन काफी अच्छा है, जबकि ब्रेक तो टाटा सफारी 2.2 की टक्कर के हैं। वैसे. इसका इंजन भी सफारी 2.2 वीटीटी डीकोर के तर्ज पर ही बनाया गया है।


 


 लेकिन यह है असल इंजन से थोड़ा कमजोर। इसे 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार हासिल करने में पूरे 19 सेकेंड लग जाते हैं। इसमें 118 बीएचपी की ताकत है। इतनी ताकत शहर की सड़कों के लिए पर्याप्त है। हालांकि, इसे चलाने का असल मजा तो हाईवे पर आता है, जब यह कार हवा से बातें करती है।


 


जैसे ही आप चाभी घुमाएंगे, सूमो इंजन की वही पुरानी आवाज आपके कानें तक आएगी। वैसे, आवाज ज्यादा नहीं होती है। हालांकि, स्टियरिंग व्हील काफी अच्छा है, लेकिन इससे ज्यादा अपेक्षा न रखें। वैसे टाटा मोटर्स ने असल दांव खेला है कीमत पर। सूमो ग्रैंडे की कीमत रखी गई है, केवल 6.7 लाख रुपए।


लग्जरी वैरिएंट की भी कीमत 7.6 लाख रुपए के ही आस रखी गई है। लब्बोलुआबा यही है कि अगर कम कीमत में आपको अच्छा लुक, ठीकठाक इंजन और अच्छा इंटीरियर चाहिए, तो सूमो ग्रैंडे की तरफ जाएं।

First Published - March 17, 2008 | 3:27 PM IST

संबंधित पोस्ट