facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सन फार्मा को चौथी तिमाही में घाटा

Last Updated- December 11, 2022 | 6:35 PM IST

देश की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 2,277 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान दर्ज किया, जिसकी वजह अमेरिका में लंबित कानूनी संघर्ष के निपटान पर हुआ खर्च और कुछ देशों में परिचालन का पुनर्गठन है। कंपनी की एकीकृत बिक्री 9,386.1 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 11 फीसदी ज्यादा है।
कंपनी ने वित्त वर्ष 23 में राजस्व में उच्च बढ़ोतरी (एक अंक) का अनुमान जताया है और कहा है कि शोध व विकास पर खर्च वित्त वर्ष 23 में उसकी कुल बिक्री का करीब 7-8 फीसदी होगा। करीब 25 फीसदी आरऐंडडी खर्च स्पेशियलिटी प्रॉडक्ट पर होता है।
पिछली कुछ तिमाहियों में उसका स्पेशियलिटी कारोबार बढ़ा है और कंपनी के प्रबंध निदेशक दिलीप सांघवी ने कहा कि स्पेशियलिटी कारोबार की रफ्तार वित्त वर्ष 2018 के 7 फीसदी के मुकाबले बढ़कर वित्त वर्ष 22 में 13 फीसदी पर पहुंच गई। उन्होंंने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान कंपनी के स्पेशियलिटी कारोबार का राजस्व 39 फीसदी उछलकर 67.4 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।
सांघवी ने स्पष्ट किया कि कंपनी अब हलोल संयंत्र के यूएसएफडीए निरीक्षण के बाद दिए गए 10 आब्जर्वेशन पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी समय पर अपना जबाव सौंप देगी।
कुल मिलाकर सन फार्मा के 93 एएनडीए यूएसएफडीए की मंजूरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो सभी संयंत्रों से संबंधित है।
सन फार्मा ने कहा कि वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही में कंपनी का समायोजित शुद्ध लाभ 1,582.1 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 18 फीसदी ज्यादा है, जिसमें 3,935.7 करोड़ रुपये का विशिष्ट आइटम और 76.4 करोड़ रुपये का विशिष्ट कर लाभ शामिल नहीं है। सन फार्मा का एबिटा 2,279 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 14.6 फीसदी ज्यादा है जबकि एबिटा मार्जिन 24.3 फीसदी रहा।
कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे घोषित किए। कंपनी का शेयर 1.75 फीसदी की गिरावट के साथ बीएसई पर 888 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने 3 रुपये प्रति शेयर के लाभांश का ऐलान किया है।
भारत में फॉर्मुलेशन बिक्री तिमाही के दौरान 16 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3,095.6 करोड़ रुपये रही जबकि अमेरिकी फॉर्मुलेशन बिक्री पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 5 फीसदी बढ़कर 38.9 करोड़ डॉलर रही। उभरते बाजारों में फॉर्मुलेशन की बिक्री 7 फीसदी बढ़कर 20.6 करोड़ डॉलर रही।
कुल मिलाकर भारत व उभरते बाजारों ने सन फार्मा के वैश्विक एकीकृत राजस्व में 50 फीसदी का योगदान किया। अकेले भारत ने एकीकृत राजस्व में करीब 33 फीसदी का योगदान किया, वहीं अमेरिका का योगदान 31 फीसदी रहा।
सन फार्मा के भारतीय कारोबार के सीईओ कीर्ति गनोरकर ने कहा, भारतीय बिक्री में कोविड दवाओं का योगदान कम हो रहा है और अब यह बिक्री में महज एक फीसदी की भागीदारी कर रहा है। कोविड-19 की दवा को छोड़कर अंतर्निहित कारोबार 20 फीसदी की रफ्तार से बढ़ा है। हमने चौथी तिमाही में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाकर 8.86 फीसदी पर पहुंचा दी है। गनोरकर ने कहा, अवैक्स के मुताबिक मूविंग एनुअल टर्नओवर के लिहाज से मार्च 2022 में बाजार हिस्सेदारी 8.34 फीसदी रही।
पूरे साल में कंपनी की बिक्री 15.6 फीसदी बढ़ी जबकि शुद्ध लाभ 13 फीसदी बढ़कर 3,727.7 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का एबिटा 23.6 फीसदी बढ़कर 10,169 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 170 आधार अंक बढ़कर 26.5 फीसदी रहा।

First Published - May 31, 2022 | 12:35 AM IST

संबंधित पोस्ट