facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सन फार्मा को खास दवाओं से दम

Last Updated- December 11, 2022 | 4:31 PM IST

प्रमुख औष​धि कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज का अमेरिकी कारोबार साल 2025 तक 2 अरब डॉलर के पार पहुंचने के आसार हैं। विश्लेषकों का कहना है कि इसे मुख्य तौर पर कंपनी के स्पे​शिएलिटी दवा पोर्टफोलियो से ताकत मिलेगी। कंपनी फिलहाल चार स्पे​शिएलिटी दवाओं के क्लीनिकल परीक्षण पर काम कर रही है। 

स्पे​शिएलिटी दवाओं का उपयोग गंभीर, जटिल और दुर्लभ रोगों के उपचार में होता है। इस प्रकार की दवाएं आमतौर पर पारंपरिक दवाओं से महंगी होती हैं। इसके अलावा रोग प्रबंधन एवं वितरण के मोर्चे पर भी इन दवाओं में जटिलता दिखती है। पिछले कुछ दशक के दौरान दवाओं पर कुल खर्च में स्पे​शिएलिटी दवाओं की हिस्सेदारी लगातार बढ़ी है। साल 2011 में कुल दवा खर्च में स्पे​शिएलिटी दवाओं की हिस्सेदारी 22 फीसदी थी जो बढ़कर 2021 में 39 फीसदी हो गई। साल 2026 तक यह आंकड़ा वै​श्विक स्तर पर बढ़कर 45 फीसदी होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2022 में वैश्विक स्पे​शिएलिटी राजस्व 39 फीसदी की दमदार वृद्धि के साथ 67.4 करोड़ डॉलर हो गया जिसे मुख्य तौर पर सोराइसिस की दवा इल्युम्या से बल मिला। इल्युम्या की बिक्री 81 फीसदी बढ़कर 31.5 करोड़ डॉलर हो गई।

सन फार्मा के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) सीएस मुरलीधरन ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘यदि आप हमारे समेकित कुल कारोबार में हमारे स्पे​शिएलिटी कारोबार से प्राप्त कुल राजस्व के योगदान पर गौर करेंगे तो पाएंगे कि इसमें लगातार वृद्धि हुई है। साल 2018 में इसकी वृद्धि 7 फीसदी थी जो जून 2022 तिमाही में 13 फीसदी तक पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के दौरान स्पे​शिएलिटी दवाओं की बिक्री सालाना आधार पर 29 फीसदी बढ़कर करीब 19.1 करोड़ हो गई।’

सन फार्मा ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान अमेरिकी बाजार में मुहांसारोधी दवा विनलेवी को लाइसेंस के साथ वा​णि​ज्यिक तौर पर उतारा। एडलवाइस रिसर्च ने कहा है कि विनलेवी को अगस्त 2020 में मंजूरी दी गई थी और वह अक्टूबर 2021 से वा​णि​ज्यिक तौर पर उपलब्ध है। 

First Published - August 19, 2022 | 10:25 AM IST

संबंधित पोस्ट