दक्षिण की मशहूर प्रसारणकर्ता कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने भी सन पिक्चर्स के जरिये फिल्म निर्माण में कदम रखने का ऐलान कर दिया है।
कंपनी के मुताबिक इससे उसे कमाई का नया जरिया मिल जाएगा। गौरतलब है कि सन टीवी नेटवर्क तमिल, तेलगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं समेत 20 चैनलों के नेटवर्क का परिचालन करती है।