facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेमीकंडक्टर उद्योग में सप्लाई चेन और स्किल की चुनौती

Advertisement

भारत में निवेश के लिए बुनियादी ढांचा, आपूर्ति श्रृंखला और प्रशिक्षित प्रतिभा की कमी प्रमुख बाधाएं

Last Updated- September 04, 2024 | 10:05 PM IST
semiconductor chips

ताइवान की सेमीकंडक्टर क्षेत्र की कंपनियां बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत को वैकल्पिक विनिर्माण केंद्र के रूप में देख रही हैं, लेकिन इस संभावित साझेदारी को साकार करने की राह में कई चुनौतियां हैं। ताइवान आसियान अध्ययन केंद्र की निदेशक क्रिस्टी त्सुन-त्जू ह्सू ने कहा कि किसी देश या स्थान में निवेश करने का फैसला लेते समय ताइवान की कंपनी पांच प्रमुख बातों को ध्यान में रखती है। इनमें स्थानीय ग्राहक सहायता, बुनियादी ढांचे की पूर्णता, आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती, स्थानीय सरकार का नीतिगत समर्थन और पर्याप्त प्रतिभा की उपलब्धता शामिल हैं।

हाल में मुंबई में आयोजित अश्वमेध इलारा इंडिया डायलॉग 2024 में ह्सू ने कहा, ‘टीएसएमसी के साथ केवल एक टाटा की साझेदारी कभी भी काफी नहीं रहेगी। भारत को प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं और कारोबारी साझेदारों की व्यापक श्रृंखला के साथ संबंध बनाने की आवश्यकता है।’

देश में शैशव अवस्था वाले सेमीकंडक्टर उद्योग को विदेश में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रतिभाओं को वापस देश में आकर्षित करना भी चुनौतीपूर्ण लगता है। ताइवान में प्रशिक्षण हासिल करने वाले भारतीयों के बारे में ह्सू ने कहा, ‘ताइवान में प्रशिक्षण लेने के बाद उनमें से बहुत से लोग काम पर वापस आने के इच्छुक नहीं होते हैं।

इसलिए वे ताइवान में रहना पसंद करते हैं या उनमें से बहुत से लोग अमेरिका जाने के लिए ताइवान छोड़ देंगे।’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए आपके पास प्रशिक्षित मानव संसाधन और प्रतिभाएं होनी चाहिए जो इस क्षेत्र में योगदान देने के लिए वापस आने के लिए तैयार हों।’

एक प्रमुख चुनौती अच्छी तरह से विकसित स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हालांकि भारत में एकीकृत सर्किट डिजाइन में दमदार क्षमताएं हैं, लेकिन अब भी इसमें ऐप्लिकेशन, परीक्षण और पैकेजिंग के लिए व्यापक बुनियादी ढांचे की कमी है।

ह्सू ने कहा कि ठोस आपूर्ति श्रृंखला के बिना, ताइवानी कंपनियों को आयात पर निर्भर रहना पड़ सकता है, जिससे आत्मनिर्भर सेमीकंडक्टर उद्योग के निर्माण का भारत का लक्ष्य कमजोर पड़ सकता है। बाहरी स्रोतों पर इस निर्भरता की वजह से लागत और लॉजिस्टिक संबंधी बाधाएं बढ़ सकती हैं। स्थानीय ग्राहक सहायता की भी बड़ी चुनौती है। ह्सू ने कहा कि भारतीय कंपनियों में मूल्य को लेकर संवेदनशीलता होती है।

Advertisement
First Published - September 4, 2024 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement