facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

‘स्विफ्ट डिजायर’ की इच्छा जल्द होगी पूरी

Last Updated- December 05, 2022 | 5:09 PM IST

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने 29 मार्च से देश में स्विफ्ट डिजायर की बिक्री शुरू करने की योजना बनाई है।


मारुति सुजुकी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिंजो नाकानिशी ने कहा कि नई दिल्ली में स्विफ्ट के इस नए मॉडल की कीमतें 449,000 रुपये से लेकर 670,000 रुपये तक होगी।


जापान की दूसरी सबसे बड़ी मिनी कार निर्माता सुजुकी मोटर कॉर्प की मारुति में 54 फीसदी भागीदारी है। मारुति की यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों श्रेणियों में होगी। एशिया के चौथे सबसे बड़े वाहन बाजार भारत में ऑटोमोबाइल की बढ़ती मांग को ध्यान में रख कर मारूति समेत कई अन्य कार निर्माता कंपनियां अपने नए मॉडल भारतीय बाजार में उतार रही हैं।


फोर्ड मोटर कंपनी और जनरल मोटर्स कॉर्प सहित कई कार निर्माता कंपनियां देश में अपनी फैक्टरियों की स्थापना और अपनी क्षमता में विस्तार पर कुल मिला कर 24,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही हैं।

First Published - March 27, 2008 | 2:07 AM IST

संबंधित पोस्ट