facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

स्विगी ने शुरू किया इसॉप्स कार्यक्रम

Last Updated- December 11, 2022 | 5:53 PM IST

फूड डिलिवरी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी स्विगी ने कहा कि वह अपने दो साल के ईसॉप्स खरीद कार्यक्रम के तहत पहले पड़ाव पर पहुंच गई है। साल 2022 में तैयार इस ईसॉप्स खरीद कार्यक्रम के तहत स्विगी के कर्मचारियों के पास अपने ईसॉप्स के बदले 2.3 करोड़ डॉलर तक की खरीद में शामिल होने का विकल्प होगा। इसके लिए लगभग 900 स्विगी कर्मचारी पात्र हैं।
स्विगी ने जुलाई 2023 में आयोजित होने वाले ईसॉप्स खरीद कार्यक्रम के अगले दौर की घोषणा की है। यह ईसॉप्स रखने वाले कर्मचारियों को ब्रांड की वृद्धि और सफलता के साथ-साथ कमाई करने में सक्षम बनाता है।

स्विगी के एचआर प्रमुख गिरीश मेनन ने कहा, ‘स्विीगी में कर्मचारियों के लिए कमाई का अवसर प्रदान करना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।’ उन्होंने कहा, ‘हम हाल ही में ईसॉप्स खरीद कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों के लिए कमाई के अवसर को देखकर खुश हैं।’
बेंगलूरु की इस कंपनी में लगभग 5,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। अपने दो साल के ईसॉप्स खरीद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए स्विगी ने एक नया कार्यक्रम बिल्ड योर ओन डॉलर (बीओओडी) शुरू किया है। इसमें कंपनी भर में स्विगी के कर्मचारी स्विगी ईएसओपी में निवेश करना चुन सकते हैं।

First Published - July 1, 2022 | 12:38 AM IST

संबंधित पोस्ट