कार बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक ऐस और इलेक्ट्रिक इंडिका को पेश किया। अभी इन दोनों कारों का प्रोटोटाइप ही तैयार हुआ है।
इन कारों में इस्तेमाल के लिए टाटा मोटर्स की अमेरिकी इकाई और नॉर्वे की ईंधन कंपनी द्वारा विकसित लीथियम बैटरी का आयात किया गया है। कंपनी के मुताबिक अगले साल नॉर्वे में इलेक्ट्रिक इंडिका को लॉन्च किया जाएगा। टाटा मोटर्स के अध्यक्ष रवि कांत ने कहा, ‘नॉर्वे में एक ई कार के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं। जो भारत में नहीं हैं।’
कंपनी ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक इंडिका को लॉन्च होने में लगभग दो साल का समय लगेगा। हालांकि उन्होंने इसकी कीमतों के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।