facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स बढ़ाएगी श्रमबल

Last Updated- December 11, 2022 | 1:40 PM IST

 टाटा समूह की सहायक कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा है कि वह अगले कुछ हफ्तों में अपने लगभग 8,000 मौजूदा कर्मचारियों की संख्या में महत्त्वपूर्ण इजाफा करने की योजना बना रही है। सूत्रों के अनुसार अतिरिक्त नियुक्तियां उसके मौजूदा कर्मचारियों की संख्या का लगभग 10-15 फीसदी होगी।
कंपनी द्वारा प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से नियुक्त होने वाले कर्मचारी कृष्णागिरी जिले में काम करेंगे। जिले में, टाटा समूह, आइफोन को असेंबल करने के लिए विस्ट्रॉन के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण संयुक्त उद्यम के साथ आने की प्रक्रिया में है। कंपनी अपने 80 फीसदी से अधिक कर्मचारियों को तमिलनाडु राज्य से ही रखना चाहेगी। 
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी में पहले से ही तमिलनाडु राज्य से लगभग 5,500 लोग कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी कंपनी की विकास योजनाओं के हिस्से के रूप में तमिलनाडु राज्य और उसके लोगों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हैं और जब तक कंपनी अपना वाणिज्यिक परिचालन शुरू करेगी, तब तक तमिलनाडु राज्य से इसमें कर्मचारियों की संख्या 80 फीसदी से अधिक लाने की योजना है। 

First Published - October 16, 2022 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट